Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वाशिम में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, प्रशासन ने अफवाहों से सावधान रहने कि अपील की

Washim Petrol Diesel Stock : वाशिम जिले में पेट्रोल और डीज़ल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। प्रशासन के अनुसार जिले में 8.75 लाख लीटर ईंधन पहुंच चुका है और सभी पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति सामान्य है।

  • Author By manoj choubey | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Jun 01, 2026 | 05:13 PM

Fuel Stock (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Washim Petroleum Supply: वाशिम जिले में पेट्रोल और डीज़ल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अतिरिक्त इंधन की अनावश्यक खरीदी न करें। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 मई को विभिन्न तेल कंपनियों से कुल 8 लाख 75 हजार लीटर इंधन जिले में पहुंचा है। प्रशासन ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लि। से 64 हजार लीटर पेट्रोल और 2 लाख 46 हजार लीटर डीज़ल, भारत पेट्रोलियम कॉर्पो.लि. से 68 हजार लीटर पेट्रोल और 1 लाख 66 हजार लीटर डीज़ल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पो. लि. से 56 हजार 500 लीटर पेट्रोल और 1 लाख 62 हजार 500 लीटर डीज़ल प्राप्त हुआ है।

इसके अलावा जियो कंपनी से 4 हजार लीटर पेट्रोल और 48 हजार लीटर डीज़ल, जबकि नायरा कंपनी से 20 हजार लीटर पेट्रोल और 40 हजार लीटर डीज़ल जिले को मिला है। इस प्रकार कुल 2 लाख 12 हजार 500 लीटर पेट्रोल और 6 लाख 62 हजार 500 लीटर डीज़ल मिलाकर 8.75 लाख लीटर इंधन स्टॉक जिले में उपलब्ध कराया गया है।

सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की आपूर्ति सुचारू

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रोज़ाना इंधन का स्टॉक उपलब्ध होता रहेगा और सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल व डीज़ल आसानी से मिल रहा है। प्रशासन की सख्त चेतावनी पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगे और इंधन का वितरण सुचारू रूप से हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

लाडकी बहिन योजना की किस्त क्यों रुकी? ई-केवाईसी और इनकम टैक्स समेत अदिति तटकरे ने बताए 4 बड़े कारण

पवई: फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग की हत्या का मुख्य आरोपी यूपी से गिरफ्तार; हुलिया बदलकर भागने की कोशिश नाकाम

Vidhan Parishad Election: चुनाव तो बस औपचारिकता है! अनिकेत तटकरे के नामांकन पर महायुति नेताओं का बड़ा दावा

एक हफ्ते और गर्मी से राहत नहीं, मुंबई में 7 जून 2026 के बाद शुरू होगी बारिश, जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

ये भी पढ़े: बारामती के शिर्सुफल-पारवडी पुल पर गहरे गड्ढों से बढ़ा बड़ा संकट; अधूरा काम छोड़ने पर ग्रामीणों का अल्टीमेटम

पुलिस और प्रशासन सतर्क

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 और 7 के तहत तय सीमा से अधिक इंधन का स्टॉक करना, जमाखोरी करना अथवा मुनाफाखोरी करना गंभीर अपराध है। अतिरिक्त और अनधिकृत इंधन स्टॉक करने वाले नागरिकों, व्यापारियों और पेट्रोल पंप संचालकों या मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और इंधन की खरीदी केवल आवश्यकता अनुसार ही करें।

Washim petrol diesel stock available no shortage administration warning hoarding

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 01, 2026 | 04:48 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Petrol and diesel prices
  • Washim News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.