Washim Temperature Heatwave News: वाशिम जिले में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मार्च के अंतिम दिनों से ही तापमान लगातार बढ़ रहा है और अप्रैल के दूसरे पखवाड़े की शुरुआत में ही सूरज ने आग उगलना शुरू कर दिया है।
मंगलवार को वाशिम में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जिससे लोगों को मई माह जैसी भीषण गर्मी का अनुभव होने लगा है। अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही वाशिम में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। नागरिकों को आने वाले दिनों में और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि तापमान में और वृद्धि की संभावना है।
गर्मी से बचाव के लिए लोग दोपहर में घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं और पानी की कमी को लेकर चिंता भी बढ़ रही है। बढ़ता तापमान और असरपिछले सप्ताह तक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, लेकिन अब यह तेजी से बढ़कर 40 डिग्री से ऊपर पहुँच गया है। मंगलवार को 42 डिग्री से अधिक तापमान ने नागरिकों को झुलसा दिया।
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चिलचिलाती धूप के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। दोपहर के समय शहर की मुख्य सड़कों पर आवाजाही लगभग बंद हो गई है और सन्नाटा छा गया है। बाजार और विवाह सीजनगर्मी के बावजूद विवाह सीजन की तैयारियाँ जोरों पर हैं। कपड़े, सोनेचांदी और अन्य वस्तुओं की खरीदारी के लिए बाजारों में सुबह और शाम को भीड़ देखी जा रही है।
हालांकि दोपहर के समय ग्राहकों की संख्या कम हो जाती है। पाइंटरप्रकल्पों में तेजी से घट रहा जलस्तरतेज धूप और बढ़ते तापमान से जलप्रकल्पों में पानी का स्तर तेजी से घट रहा है। वाशिम शहर को जलापूर्ति करने वाले एकबुर्जी प्रकल्प में अभी केवल 28 प्रतिशत से भी कम जलभंडार शेष है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। इससे नागरिकों को मई माह में भीषण गर्मी के साथ-साथ पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।