Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा में साइबर ठगों का जाल: 15 महीनों में 3 करोड़ की ठगी, नए-नए हथकंडों से नागरिक निशाने पर

Wardha Cyber Fraud Cases: वर्धा में ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़े। 15 महीनों में 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी, पुलिस ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Apr 15, 2026 | 01:51 PM

वर्धा साइबर फ्रॉड( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha Online Scam: वर्धा जिले में ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। साइबर अपराधी नई-नई तरकीबें अपनाकर आम नागरिकों को ठग रहे हैं। आये दिन साइबर क्राइम के नए-नए मामले प्रकाश में आ रहे हैं।

वर्धा जिले में पिछले 15 महीनों में साइबर पुलिस थाने में ऑनलाइन ठगी के 25 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें ठगों ने नागरिकों से 3 करोड़ 8 लाख रुपये की बड़ी रकम हड़प ली है। बढ़ते मामलों ने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आम जनता की चिंता भी बढ़ा दी है।

हालांकि राहत की बात यह है कि साइबर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कुछ मामलों का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। इसमें कुछ राशि भी वापस लाने में सफलता मिलने की जानकारी है।

सम्बंधित ख़बरें

173 साल की हुई भारतीय रेल, रेलमंत्री ने शेयर की पहले रेल ब्रिज की तस्वीर, ठाणे में मना जश्न

ठाणे में CREDAI-MCHI की प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन का आगाज़, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे करेंगे उद्घाटन

राज्य सरकार का बड़ा फैसला: संभाजीनगर के नए विभागीय आयुक्त बने जी. श्रीकांत

फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने पकड़े 250 तेंदुए ! राज्य में टाइगर सफारी का प्लान, वन मंत्री गणेश नाईक ने दी जानकारी

ऑनलाइन शॉपिंग, फर्जी कॉल, लिंक भेजकर बैंक जानकारी हासिल करना, केवाईसी अपडेट, सेक्सटॉर्शन, पार्सल फ्रॉड, एपीके फाइल आदि के नाम पर ठगी, ओटीपी मांगकर खाते खाली करना जैसे तरीकों से साइबर अपराधी लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि जागरूकता की कमी के कारण नागरिक आसानी से इन जालसाजों के झांसे में आ जाते हैं। साइबर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें, अपनी बैंक और ओटीपी की जानकारी
किसी से साझा न करें और संदेह होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं,

3 मामले किए उजागर

साइबर थाना पुलिस ने पिछले 15 महीनों में दर्ज प्रकरणों में से तीन मामलों का पर्दाफाश किया है।
इसमें लगभग 2 लाख 50 हजार रुपयों की रिकवरी होने की जानकारी है।
वर्ष 2025 में 21 प्रकरणों में 2 करोड 35 लाख रुपये ठगे गए
वहीं वर्ष 2026 के तीन माह में चार मामले सामने आये हैं। इसमें 73 लाख की ठगी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें:-Nagpur: कन्हान नदी के लिए उठी आवाज, मौदा में संरक्षण दीवार और चौपाटी निर्माण को जनसमर्थन

साइबर सेल विभाग कर रहा जनजागरण

स्थानीय साइबर सेल व साइबर पुलिस थाना ऑनलाइन फ्रॉड से नागरिकों ने बचने के लिए व्यापक तौर पर जनजागरण मुहिम चला रहा है, सार्वजनिक स्थल, सरकारी कार्यक्रम, मेला, समारोह आदि ठिकानों पर स्टॉल लगाते हुए बैनर, पंपलेट बॉट कर जनजागरण कर रहे है।

Wardha online fraud cases rise cyber crime awareness india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2026 | 01:51 PM

Topics:  

  • Cyber Fraud
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Wardha
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.