Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Baramati By-election 2026: अजीत दादा की याद में भावुक हुए रोहित पवार, सुनेत्रा पवार के लिए मांगे 99% वोट

Baramati By-election: सुनेत्रा पवार के लिए रोहित पवार ने प्रचार शुरू किया, अजीत पवार के गांव काटेवाडी से शुरू हुए प्रचार में रोहित पवार ने परिवार और दादा की यादों को साझा किया।

  • Written By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Apr 15, 2026 | 01:36 PM

प्रचार के दौरान रोहित पवार की फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rohit Pawar Campaign: बारामती की राजनीति में एक युग के अंत के बाद अब नई सियासी इबारत लिखी जा रही है। पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) की ओर से सुनेत्रा पवार चुनावी मैदान में हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनके प्रचार की कमान अब उनके भतीजे और शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने संभाल ली है।

काटेवाडी से घोंगड़ी बैठक का आगाज़

अजीत पवार के पैतृक गांव काटेवाडी से रोहित पवार ने ‘घोंगड़ी बैठकों’ के माध्यम से प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ पिता राजेंद्र पवार और बहन सई पवार भी मौजूद थीं। यह बैठक केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि एक परिवार की भावनात्मक एकजुटता का प्रतीक नजर आई। रोहित पवार ने कहा, “आज हम यहाँ रोहित पवार बनकर नहीं, बल्कि अजीत दादा के भतीजे और उनके कार्यकर्ता के रूप में आए हैं।”

अजीत दादा के फैन थे रोहित पवार

प्रचार के दौरान रोहित पवार काफी भावुक नजर आए। उन्होंने अपनी पुरानी यादें साझा करते हुए बताया, “जब मैं छोटा था, तब मैंने अजीत दादा के लिए साइकिल रैली निकाली थी। उन्होंने ही मुझे जिला परिषद का टिकट दिया था। भले ही बाद में हम अलग-अलग पार्टियों में रहे, लेकिन मैं हमेशा दादा का फैन रहा। आज उनके फोटो को हाथ जोड़ते हुए मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हमारा नेता हमें इतनी जल्दी छोड़ जाएगा।”

सम्बंधित ख़बरें

Nagpur: कन्हान नदी के लिए उठी आवाज, मौदा में संरक्षण दीवार और चौपाटी निर्माण को जनसमर्थन

अशोक खरात से संपर्क करने वाले सभी नेताओं का नाम उजागर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंजलि दमानिया ने किया बड़ा खुलासा

Nagpur: खिंडसी जलाशय में ‘हैप्पी हिल्स’ का शुभारंभ, रामटेक में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

Nagpur: किट्स रामटेक का वार्षिक उत्सव, नवाचार और युवा शक्ति के के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

बारामती पोट निवडणुकीत सुनेत्राकाकी यांच्या प्रचाराच्या निमित्ताने काटेवाडीत विविध ठिकाणी पदाधिकारी आणि कार्यकर्ते यांची घोंगडी बैठक घेऊन त्यांच्याशी चर्चा केली आणि दुर्दैवाने लागलेल्या या निवडणुकीत अजितदादांना श्रद्धांजली म्हणून सुनेत्राकाकी यांना विक्रमी मतांनी निवडून देण्याचं… pic.twitter.com/H3nb6lqtJR — Rohit Pawar (@RRPSpeaks) April 15, 2026

निर्विरोध चुनाव की कोशिश और विपक्षी रणनीति

रोहित पवार ने बताया कि शरद पवार और अन्य नेताओं ने इस चुनाव को निर्विरोध कराने की पूरी कोशिश की थी। बड़े दलों ने कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया, लेकिन 22 निर्दलीय उम्मीदवारों के मैदान में होने पर उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने बारामती की जनता से अपील की, जो लोग बाहर से आए हैं, उन्हें एक भी वोट नहीं मिलना चाहिए। सुनेत्रा काकी को 99% मतदान मिलना ही अजीत दादा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

यह भी पढ़ें: Police Awards: गोंदिया और ठाणे पुलिस टीमों को मिला सर्वश्रेष्ठ जांच का सम्मान, ऐसे सुलझाई थी मर्डर मिस्ट्री

पवार परिवार और भविष्य की एकजुटता

जब रोहित पवार से पूछा गया कि क्या वे और जय पवार (अजीत पवार के बेटे) एक साथ मंच पर दिखेंगे, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि समय कम होने के कारण सभी अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जा सके। उन्होंने कांग्रेस और अन्य सहयोगियों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने शरद पवार के कहने पर अपनी उम्मीदवारी और मांगें पीछे ले लीं।

जनता के लिए यह बारामती उपचुनाव (Baramati By-election) केवल सत्ता का संघर्ष नहीं, बल्कि अजीत दादा की विरासत को आगे बढ़ाने की परीक्षा है। रोहित पवार का यह भावनात्मक अभियान सुनेत्रा पवार के लिए कितना मददगार साबित होता है, यह 23 तारीख को होने वाला मतदान तय करेगा।

Baramati by election rohit pawar campaign for sunetra pawar ajtpawar legacy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2026 | 01:36 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar News
  • Baramati
  • Maharashtra News
  • Pune News
  • Rohit Pawar
  • Sunetra Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.