वाशिम में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर, 50 स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा गुणवत्ता प्रमाणन
Yogesh Kumbhejkar: वाशिम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर ने स्वास्थ्य विभाग को प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
Washim health services (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Washim Health Services: वाशिम जिले के नागरिकों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य यंत्रणाओं को प्रभावी ढंग से कार्य करना चाहिए। इस वर्ष के अंत तक जिले की कम से कम 50 प्राथमिक स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत प्रमाणित करना आवश्यक है, ऐसा प्रतिपादन जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर ने किया। जिलाधिकारी कार्यालय के वाकाटक सभागृह में राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्पित चौहान, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। पी। एस। ठोंबरे, जिला शल्य चिकित्सक डॉ. अनिल कावरखे सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। प्राथमिकता देने के निर्देशजिलाधिकारी ने जिला अस्पताल वाशिम के एनक्यूएएस प्रमाणीकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। आगामी 28 जून को होने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की पृष्ठभूमि पर उन्होंने वैक्सीन का सुरक्षित स्टॉक बनाए रखने और बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आने पर विशेष ध्यान देने की सूचना दी।
वाशिम में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक
साथ ही पल्स पोलियो और एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान के बारे में प्रभावी जनजागरूकता हेतु सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बैनर और पोस्टर लगाने के निर्देश दिए। आवश्यक तैयारी पर दिया जोरबैठक में नियमित टीकाकरण की डेटा एंट्री समय पर पूरी करने और गोवर महामारी के संभावित प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक तैयारी करने पर भी जोर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर से इतना खास लगाव क्यों रखते हैं देवेंद्र फडणवीस? तस्वीरों में जानिए सफर!
अजीत पवार और बारामती: सात बार विधायक बनने से लेकर बारामती मॉडल गढ़ने तक का राजनीतिक सफर
युवाओं के सामने उद्धव ने सिर झुकाया, जंतर-मंतर पर CJP के मंच से भरी हुंकार, बोले- महाराष्ट्र आपके साथ है
अजीत पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!
पल्स पोलियो और HPV अभियान पर फोकस
माझे गांव आरोग्य संपन्न गांव अभियान के अंतर्गत सभी सरकारी विभागों के समन्वय से गांवगांव स्वास्थ्य मेले आयोजित करने और ग्रामीण नागरिकों को स्वास्थ्य जांच एवं उपचार सेवाएँ उपलब्ध कराने का प्लान बनाने के निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़े: अमरावती APMC रिपोर्ट: तुअर की कीमतों में सुधार, सोयाबीन के दाम कमजोर
जिलाधिकारी योगेश कुंभेजकर ने किया आह्वान
इसके अलावा टेलीमेडिसिन सेवा, असंसर्गजन्य रोग नियंत्रण कार्यक्रम और जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से लागू करने तथा बड़े पैमाने पर जनजागरूकता करने पर विशेष बल दिया गया। संबंधित अधिकारियों ने योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया।
