Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वाशिम में दिल दहला देने वाली घटना: पति फंदे पर लटका मिला, पत्नी और दो बच्चों के शव कुएं से बरामद

Washim Police Investigation: वाशिम के तिवली में दिल दहला देने वाली घटना। पति ने पत्नी और दो बच्चों को कुएं में धकेलने के बाद खुद टावर पर फांसी लगाई। नदी में डूबने से दो भाइयों की भी मौत।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 15, 2026 | 08:02 AM

क्राईम प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)

Follow Us
Follow Us:

Washim Family Suicide Case : वाशिम जिले से एक के बाद एक दो बेहद दुखद और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटनाएं सामने आई हैं, जिसने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है। पहली दिल दहला देने वाली घटना मालेगांव तहसील के तिवली गांव की है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों का बेहद रहस्यमय और दर्दनाक अंत हो गया।

एक व्यक्ति का शव खेत में हाई-वोल्टेज बिजली के टावर से लटका मिला, तो वहीं कुछ ही दूरी पर स्थित एक गहरे कुएं से उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चों की लाशें मिलने से इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस को आशंका है कि यह एक सोची-समझी सामूहिक हत्या और आत्महत्या की वारदात है।

कुएं में तैरती मिलीं मासूमों और मां की लाशें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिवली गांव के खेतों में सुबह ग्रामीणों ने ३५ वर्षीय संतोष तुकाराम बकाल का शव बिजली के एक बड़े टावर से फंदे पर लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना मालेगांव पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची और आसपास तलाशी अभियान शुरू किया, तो टावर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक कुएं में संतोष की पत्नी और उसके दो छोटे बच्चों के शव तैरते हुए दिखाई दिए।

सम्बंधित ख़बरें

तुकाराम मुंढे के तबादले की अटकलों पर गरमाई सियासत, मनोज जरांगे पाटिल ने दी सरकार को चेतावनी

चंद्रपुर CTPS में बड़ी कार्रवाई! ट्यूब लीकेज मामले में दो वरिष्ठ इंजीनियर निलंबित

मुंबई में ‘सफेद पट्टी’ विवाद गहराया, गिरगांव तक पहुंचा मामला; मुख्यमंत्री ने की शांति की अपील

पुणे में सजेगा100वां अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन, 2027 में 28 से 31 जनवरी तक होगा आयोजन

यह मंजर इतना खौफनाक था कि देखने वालों के होश उड़ गए। वाशिम पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद ली और कुएं की गहराई को देखते हुए एक बड़ी चारपाई (खाट) को रस्सियों के सहारे नीचे उतारा। बेहद मशक्कत के बाद महिला और दोनों मासूम बच्चों के शवों को कुएं से बाहर निकाला गया।

प्राथमिक जांच और घटनास्थल की स्थिति को देखकर पुलिस का अनुमान है कि संतोष ने पहले किसी विवाद या मानसिक तनाव के चलते अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को जीवित ही कुएं में धकेल दिया और जब उनकी डूबने से मौत हो गई, तो खुद जाकर टावर पर फांसी के फंदे से झूल गया। पुलिस मामले के हर तकनीकी और घरेलू विवाद के पहलू की जांच कर रही है।

दूसरी घटना: अधिक मास के स्नान के दौरान अडाण नदी में डूबे दो भाई

वाशिम जिले में मातम का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। दूसरी दर्दनाक घटना मानोरा तहसील के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध गोमुखेश्वर संस्थान के पास से सामने आई। यहां रविवार सुबह अधिक मास के पवित्र अवसर पर अडाण नदी में स्नान करने गए एक बालक और एक युवक की पानी के तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न होने के कारण डूबने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:- चंद्रपुर CTPS में बड़ी कार्रवाई! ट्यूब लीकेज मामले में दो वरिष्ठ इंजीनियर निलंबित

मृतकों की पहचान शुभम अमोल धोंडे और दर्शन वावगे के रूप में हुई है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, दोनों आपस में ममेरे-फुफेरे भाई थे और इस धार्मिक त्योहार के मौके पर परिवार के साथ गोमुखेश्वर आए थे। दोनों भाई नहाते-नहाते नदी के गहरे कुंड की तरफ चले गए और पानी के भंवर में फंस गए। जब तक आसपास के लोग और नाविक उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदते, तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं।

स्थानीय आपदा प्रबंधन की टीम ने काफी खोजबीन के बाद दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला। एक ही दिन में दो अलग-अलग हादसों में ६ लोगों की मौत से पूरे वाशिम जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

Washim family suicide case malegaon two brothers drowned adan river 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 08:02 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Washim News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.