तुकाराम मुंढे के तबादले की अटकलों पर गरमाई सियासत, मनोज जरांगे पाटिल ने दी सरकार को चेतावनी
Manoj Jarange Warning Over Tukaram Mundhe: तुकाराम मुंढे की मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई के बीच उनके तबादले की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि मुंढे को लेकर बड़ी बात कही।
- Written By: अपूर्वा नायक
तुकाराम मुंढे के ट्रांसफर को लेकर मनोज जरांगे ने दी धमकी (सौ. डिजाइन फोटो )
Manoj Jarange Warning Over Tukaram Mundhe News: अन्न एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) विभाग के नए आयुक्त तुकाराम मुंढे द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ शुरू की गई सख्त कार्रवाई के बीच अब राज्य में उनके तबादले की अटकलें तेज हो गई हैं, जिस पर मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने सरकार को खुली चेतावनी दी है।
19 मई को पद संभालने वाले मुंढे के 21 साल के करियर का यह 25वां तबादला था। पदभार संभालते ही उन्होंने महज दो हफ्तों के भीतर करोड़ों रुपए का अवैध स्टॉक जब्त कर बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस बेधड़क कार्रवाई से जहां मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है, वहीं राजनीतिक गलियारों में उनके एक बार फिर ट्रांसफर होने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
मुंढे के समर्थन में सामने आए बड़े नेता
इन अटकलों के सामने आते ही अब जनता और बड़े नेता मुंढे के समर्थन में खड़े हो गए हैं। अपनी निडर कार्यशैली के लिए प्रसिद्ध वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे ने राजनेताओं और वीआईपी लॉबी की परवाह किए बिना माफियाओं पर सीधी चोट की है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Re-Exam Result: बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज कीं याचिकाएं, याचिकाकर्ताओं पर ठोका ₹5,000 का जुर्माना
रमाई आवास योजना की पहली किस्त की राशि हुई दोगुनी, अब मिलेंगे ₹50,000; पालकमंत्री संजय शिरसाट की बड़ी घोषणा
सुप्रीम कोर्ट से अमोल खताल को झटका, पूर्व राजस्व मंत्री की याचिका पर सुनवाई का रास्ता साफ, जानें क्या है मामला
पास्ता में निकला मरा हुआ कॉकरोच! मुंबई के मशहूर किड्स प्ले ज़ोन का VIDEO वायरल, हाइजीन पर उठे गंभीर सवाल
ये भी पढ़ें :- मुंबई में ‘सफेद पट्टी’ विवाद गहराया, गिरगांव तक पहुंचा मामला; मुख्यमंत्री ने की शांति की अपील
न जरांगे पाटिल का सरकार को कड़ा रुख
तुकाराम मुंढे के तबादले की इन अटकलों पर बोलते हुए मनोज जरांगे पाटिल ने उनके काम की जमकर तारीफ की और सरकार को सीधे चेतावनी दे डाली। जरांगे पाटिल ने कहा कि मुंढे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और अन्न पदार्थों में मिलावट रुकने से सीधे आम जनता के स्वास्थ्य को फायदा हो रहा है।
इसके साथ ही दूध में मिलावट बंद होने से किसानों के शुद्ध – दूध को अच्छा दाम मिलेगा। उन्होंने सरकार को सचेत करते हुए कहा कि सरकार को मुंढे के तबादले के झंझट में बिल्कुल नहीं पड़ना चाहिए, अन्यथा वे सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे।
