-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Washim »
- Washim Malegaon Police Raid Illegal Liquor Smuggling Arrests 2026
वाशिम में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 आरोपियों पर केस, 3.55 लाख का माल जब्त
- Written By: केतकी मोडक
Illegal Liquor Seizure: वाशिम जिला पुलिस ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 12 आरोपियों के खिलाफ 5 मामले दर्ज किए और 3.55 लाख रुपये का माल जब्त किया।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Major Police Crackdown on Illegal Liquor Trade in Washim: वाशिम जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत उपविभागीय पुलिस अधिकारी कार्यालय की एक विशेष टीम ने बुधवार ३ जून, २०२६ को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने वाशिम शहर, ग्रामीण और मालेगांव पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ सुनियोजित छापेमारी की।
इस व्यापक कार्रवाई में पुलिस ने कुल १२ आरोपियों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ ५ अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। इसके साथ ही मौके से कुल ३ लाख ५५ हजार ०५० रुपये मूल्य का माल भी जब्त किया गया है।
कार्रवाई १: वाशिम शहर में २ स्कूटरों पर शराब ले जाते ५ आरोपी दबोचे
शराब तस्करों के खिलाफ पहली बड़ी कार्रवाई वाशिम शहर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले स्वागत लॉन परिसर में हुई। यहां पुलिस की टीम ने नाकाबंदी के दौरान दो संदिग्ध स्कूटरों को रोका। जांच करने पर ५ आरोपी दोपहिया वाहनों के जरिए अवैध रूप से देसी शराब की तस्करी करते हुए रंगे हाथों पाए गए।
सम्बंधित ख़बरें
Nashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
\इस कार्रवाई में पुलिस ने ६,८०० रुपये मूल्य की देसी शराब, परिवहन में प्रयुक्त ८०,००० रुपये कीमत की एक स्कूटर और २०,३०० रुपये का एक मोबाइल फोन जब्त किया है। इस मामले में आरोपी चंद्रकांत राउत, विष्णु पवार, आदित्य गायकवाड़, आशीष गायकवाड़ और उमेश ढवले के खिलाफ शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
कार्रवाई २: वाशिम-मालेगांव रोड पर शिवनेरी और युवराज होटल पर छापे3
दूसरी कार्रवाई वाशिम ग्रामीण पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर वाशिम-मालेगांव मार्ग पर की गई। पुलिस ने यहां स्थित प्रसिद्ध ‘शिवनेरी होटल’ और ‘युवराज होटल’ पर अचानक छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान आरोपी ज्ञानेश्वर गोरे के कब्जे से १७,६०० रुपये मूल्य की देसी और विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं, दूसरे होटल से आरोपी शंकर गोरे को हिरासत में लेकर उसके पास से १५,८०० रुपये का मुद्येमाल (अवैध शराब और मोबाइल फोन) जब्त किया गया। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ वाशिम ग्रामीण पुलिस स्टेशन में शराबबंदी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं।
कार्रवाई ३: मालेगांव के अमानी गांव में महुआ शराब के गिरोह का भंडाफोड़
तीसरी और सबसे बड़ी कार्रवाई मालेगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमानी में हुई, जहां पुलिस ने अवैध रूप से हाथभट्टी की शराब बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। घटना स्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री बरामद की, जिसमें २२५ किलोग्राम महुआ सड़वा, १५० किलोग्राम महुआ फूल, तैयार गावठी (हाथभट्टी) शराब और परिवहन के लिए इस्तेमाल की जा रही १,३६,५५० रुपये मूल्य की एक मोटरसाइकिल शामिल है।
इस ग्रामीण नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए पुलिस ने आरोपी रवि तिवले, संतोष तिवले, कमला जाधव, धनंजय जाधव और रेखा इयाटे के खिलाफ मालेगांव पुलिस स्टेशन में सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
यह भी पढे़ं:- विदर्भ संतरा किसानों के लिए खुशखबरी! नागपुर में बनेगा 4 करोड़ का आधुनिक प्रोसेसिंग सेंटर, सरकार ने दी मंजूरी
इन अधिकारियों के मार्गदर्शन में मिली बड़ी सफलता
अवैध शराब के नेटवर्क को तोड़ने वाली यह संयुक्त और प्रभावी कार्रवाई वाशिम के जिला पुलिस अधीक्षक निकेश खाटमोडे, अपर पुलिस अधीक्षक लता फड तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नवदीप अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में पूरी की गई। इस ऑपरेशन को धरातल पर उतारने में सपुनि दिनेश शिरेकार, पुलिस कर्मचारी हरिभाऊ कालापाड, अरविंद राठोड, स्वप्नील शेलके, अशोक कोकाटे, संदीप मलघणे और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आर.सी.पी. (रेपिड कंट्रोल पुलिस) पथक के जवानों ने अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका निभाई।
पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Washim malegaon police raid illegal liquor smuggling arrests 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM













