- Hindi News »
- Maharashtra »
- Washim »
- Washim City Faces Five Day Water Crisis
वाशिम शहर में पानी की समस्या, 28 अप्रैल से 2 मई 2026 तक जलापूर्ति बंद, नगर परिषद प्रशासन ने घोषणा
वाशिम शहर में 28 अप्रैल से 2 मई 2026 तक जलापूर्ति बंद रहेगी। बिजली केबल फटने से जलशुद्धिकरण केंद्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। नागरिकों से पानी का दुरुपयोग न करने की अपील की गई है।

Washim News: वाशिम शहर में पानी की समस्या और गहराने वाली है. नगर परिषद प्रशासन ने घोषणा की है कि 28 अप्रैल से 2 मई 2026 तक शहर में जलापूर्ति बंद रहेगी. पहले से ही छह दिन के अंतराल पर पानी मिल रहा था, अब तकनीकी खराबी के कारण हालात और बिगड़ गए हैं.
जानकारी के अनुसार, जलशुद्धिकरण केंद्र को महावितरण द्वारा दी जाने वाली बिजली आपूर्ति की भूमिगत केबल फट गई है. इस वजह से जलशुद्धिकरण केंद्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है. दुरुस्ती के लिए नागपुर से विशेष टीम बुलाई गई है, जो मंगलवार शाम तक पहुंचने की संभावना है.
इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू होगा. महावितरण कंपनी के कर्मचारी युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं, लेकिन मरम्मत पूरी होने में चार से पांच दिन लग सकते हैं. इस कारण शहरवासियों को 2 मई तक पानी की आपूर्ति नहीं मिलेगी. भीषण गर्मी के दिनों में यह संकट और गंभीर हो गया है.
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में दवाई की दुकानें शत प्रतिशत बंद, ऑनलाइन बिक्री का विरोध, मिला उस्फु्र्त प्रतिसाद
माता-पिता को घर से निकालने वाले बेटे को गोंदिया जिलाधीश का झटका, 15 दिन के अंदर मकान खाली करने का आदेश
अमरावती के उर्दू हाईस्कूल में आर्थिक गड़बड़ी का मामला, मुख्याध्यापक और लिपिक पर 2 लाख रुपये गबन का आरोप
जनगणना कार्य में लापरवाही पर प्रोफेसर को नोटिस, 24 घंटे में जवाब नहीं मिला तो होगी कानूनी कार्रवाई
नागरिकों को पहले ही सिलेंडर और अन्य आवश्यकताओं के लिए लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा था, अब पानी की समस्या ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. प्रशासन की अपील नगर परिषद प्रशासन ने नागरिकों से पानी का दुरुपयोग न करने की अपील की है. मुख्याधिकारी ने कहा कि, मरम्मत कार्य पूरा होने तक नागरिक पानी को बचाकर उपयोग करें. पीने के लिए पानी को छानकर और उबालकर इस्तेमाल करें.
Washim city faces five day water crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: परिजनों को कोर्ट से लगा बड़ा झटका, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की याचिका खारिज
May 20, 2026 | 07:23 PMCocktail 2 के गाने ‘माशूका’ पर मचा बवाल, विदेशी गाने से धुन मिलने पर सोशल मीडिया पर भड़के लोग
May 20, 2026 | 07:20 PMProgressive Maharashtra Conclave: सीएम फडणवीस के साथ मंच पर साजिद नाडियाडवाला, महाराष्ट्र विकास पर हुई चर्चा
May 20, 2026 | 07:17 PMसरकारी स्कूलों में AI ट्यूटर का कमाल, फेलियर रेट 70% गिरा, सांगली के छात्रों ने रचा इतिहास
May 20, 2026 | 06:55 PMMP ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, इस साल 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदेगी सरकार; CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान
May 20, 2026 | 06:55 PMगोंदिया में दवाई की दुकानें शत प्रतिशत बंद, ऑनलाइन बिक्री का विरोध, मिला उस्फु्र्त प्रतिसाद
May 20, 2026 | 06:50 PMTejasswi Prakash Engagement: करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, डायमंड रिंग पहनाकर बनाया पल खास
May 20, 2026 | 06:47 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













