Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Washim News: दो समुदायों के बीच खुनी झड़प, पथराव में कई लोग घायल, 6 आरोपी गिरफ्तार

वाशिम: शहर के पाटनी चौक पर रात 10 से 11 बजे मामूली विवाद ने हिंसक रुप ले लिया, अफवाह फैल गई और दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया। इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Aug 21, 2025 | 11:57 AM

दो समुदायों के बीच खुनी झड़प। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिम: शहर के पाटनी चौक पर रात 10 से 11 बजे मामूली विवाद ने हिंसक रुप ले लिया, अफवाह फैल गई और दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया। इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया, तो कुछ बदमाशों ने तलवारों, लाठियों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इसमें 10 से 12 वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पथराव में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इससे शहर में कुछ समय के लिए तनाव पैदा हो गया था लेकिन, पुलिस प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है और दोनों समुदायों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इस संबंध में पवन इंगोले, निवासी दंडे चौक, वाशिम ने पुलिस स्टेशन में दी अपनी शिकायत में कहा कि जब मैं, मेरा भाई अभिजीत इंगोले और पिता श्रीकृष्ण इंगोले दोपहर का भोजन करने के बाद अपने घर के सामने टहल रहे थे, तभी एक विशेष समुदाय के 60 से 70 लोग हाथों में लाठी, तलवार और लोहे की रॉड लेकर बागवानपुरा की तरफ से आए, उन्होंने मुझ पर पत्थर फेंके।

लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा

जब सीने में पत्थर लगने से मैं गिर पड़ा तो उन्होंने मुझे लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा, उसी समय, सड़क पर मौजूद लोग दौड़कर आए और मुझे और मेरे भाई को उनके चंगुल से बचाया। इस दौरान उन्होंने दोपहिया व चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ भी की, ऐसी शिकायत के आधार पर वाशिम पुलिस ने एक विशेष समुदाय के 30 से 40 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

सम्बंधित ख़बरें

शिवाजी महाराज-टीपू सुल्तान तुलना पर पुणे में हिंसक झड़प, भाजपा-कांग्रेस के नौ लोग घायल

वाशिम में FDA की बड़ी कार्रवाई: अनसिंग में अवैध गर्भपात किट और कामोत्तेजक दवाओं का भंडार जब्त

पोहरादेवी बनेगा बंजारा समाज की समृद्धि का केंद्र, CM फडणवीस ने किया वादा, शिंदे ने दिया उद्योगों का आश्वासन

Maharashtra HSC Board Exam: पहले ही दिन पकड़े गए 22 नकलची, वाशिम बना कॉपी का ‘हब’! जानें जिलों का हाल

6 लोग गिरफ्तार

तो, दूसरे समूह में, इलियास अब्दुल रज्जाक बागवानपुरा ने थाने में दी अपनी शिकायत में बताया कि जब मैं अपनी कमर दर्द की दवा लेने के लिए पाटनी चौक स्थित मेडिकल सेंटर पर गया तो कुछ लोग हाथों में हथियार लेकर मेडिकल सेंटर के सामने आ गए और हमारे साथ मारपीट की। ऐसी शिकायतों के आधार पर 5 से 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अब तक 20 से 25 आरोपियों की पहचान हो चुकी है और 6 लोगों  को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिला पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

मामले को अलग रूप देने का प्रयास

जिला पुलिस अधीक्षक ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कल दोपहर को पाटनी चौक पर मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। कुछ लोगों ने इसे अलग रूप देने की कोशिश की और सोशल मीडिया के जरिए इसे और हवा दी। पुलिस को इस घटना की पूरी जानकारी थी। इसलिए पुलिस सुरक्षा तैनात की गई। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शहर में शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

Bloody clash between 2 communities several people injured in washim

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2025 | 09:00 PM

Topics:  

  • Communal Clash
  • Maharastra Police
  • Stone Pelting
  • Washim

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.