अकोला-वाशिम हाईवे पर भीषण हादसा, कार और टाटा मैजिक की जोरदार भिड़ंत, 15 महिला मजदूर घायल
Tata Magic Accident Washim: अकोला-वाशिम हाईवे पर मेडशी के पास भीषण सड़क हादसा। कार और टाटा मैजिक की भिड़ंत में 15 महिला मजदूर घायल, 10 की हालत गंभीर। घायलों का मालेगांव अस्पताल में इलाज जारी।
- Written By: गोरक्ष पोफली
हादसे से क्षतीग्रस्त गाड़िया (सोर्स: सोशल मीडिया)
Akola Washim Highway Accident: महाराष्ट्र के अकोला-वाशिम राजमार्ग पर एक बार फिर रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। मेडशी गांव के पास एक तेज रफ्तार कार और मजदूरों से भरी टाटा मैजिक गाड़ी के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में टाटा मैजिक में सवार 15 महिला मजदूर घायल हो गई हैं, जिनमें से 10 की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है।
काम पर जाते समय हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये सभी महिला मजदूर मेडशी इलाके से रिधोरा गांव की ओर मजदूरी के लिए जा रही थीं। टाटा मैजिक वाहन अपनी सामान्य गति से जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टाटा मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन में सवार महिलाएं लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गईं।
Washim, Maharashtra: A road accident occurred near Medshi village on the Kola–Washim route involving a collision between two vehicle. Ten women workers were seriously injured, while five others sustained minor injuries. All the injured were immediately taken to a nearby hospital,… pic.twitter.com/YvyFz3fu4I — IANS (@ians_india) April 30, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Pune Gas Leak: कोंढवा में क्लोरीन गैस के रिसाव से 24 लोग बीमार, ससून अस्पताल में इलाज जारी
MVA में दरार? अंबादास दानवे की उम्मीदवारी पर रोहित पवार के गोलमोल जवाब, कांग्रेस आज लेगी फैसला
बिजली गुल, जनरेटर भी फेल, नागपुर मनपा में बड़ा हादसा टला; लिफ्ट में 30 मिनट फंसे 10 लोग
नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट समेटा गया, नागपुर में कर्मचारी कार्यमुक्त; 8 शहरों में कंपनी बंद करने का आदेश
मदद के लिए दौड़े स्थानीय लोग
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और चारों ओर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए मालेगांव के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, 5 महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी जा सकती है, लेकिन 10 महिलाओं को गंभीर अंदरूनी चोटें लगी हैं और उनका सघन उपचार जारी है।
यह भी पढ़ें: वाशिम जिले में औद्योगिक विकास पर देंगे जोर, उद्योग मित्र समिति की सभा में जिलाधिकारी का कथन
हाइवे पर सुरक्षा को लेकर सवाल
इस दुर्घटना ने एक बार फिर अकोला-वाशिम राजमार्ग पर बढ़ते हादसों और वाहनों की अनियंत्रित गति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मेडशी के पास अक्सर वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हैं, जिससे इस तरह के जानलेवा हादसे होते हैं। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया गया है।
