- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Songaon Bomb Blast Explosive Scrap Collector Death
वर्धा में निष्क्रिय बम फटा, स्क्रैप बटोरने वाले युवक की मौके पर मौत, कई घायल
Wardha News: वर्धा के देवली तहसील में निष्क्रिय बम के टुकड़े इकट्ठा करते समय अचानक विस्फोट हुआ, जिसमें संदीप तुंमडाम की मौत हो गई। कई लोग घायल हुए। घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किए।
- Written By: आकाश मसने

घटनास्थल पर एकत्रित लोग (फोटो नवभारत)
Bomb Blast Wardha: वर्धा जिले की देवली तहसील के सोनगांव (आबाजी) इलाके में बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। केंद्रीय दारूगोला भंडार में जमा निष्क्रिय बम के टुकड़े इकट्ठा करने के दौरान एक बम अचानक फट गया। इस हादसे में संदीप मोतीराम तुंमडाम (30) निवासी केलापुर की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के समय संदीप और अन्य लोग बम के टुकड़े इकट्ठा कर रहे थे। बम का एक टुकड़ा सीधे संदीप के सीने पर जा लगा, जिससे उसकी मृत्यु तत्काल हो गई। वहीं, कुछ अन्य लोग भी इस बम विस्फोट में मामूली रुप से जख्मी हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही देवली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा किया। शव को जिला अस्पताल भेजा दिया गया है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
लाेग जान जोखिम में डाल रहे
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह भंडार प्रतिबंधित क्षेत्र है, फिर भी लोग आर्थिक लाभ के लिए अपने जीवन को खतरे में डालते हैं। लोग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से इस समस्या पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का जिम्मा सौंपना पड़ा भारी, सदर में कर्मचारी ने मालिक को लगाया 24 लाख का चूना
Man Stuck In Lake Mud: गाद में फंसकर गई जान, नागपुर के सोनेगांव तालाब में दर्दनाक हादसा
मुंबई में नाबालिगों की सनसनीखेज वारदात, दोस्त की हत्या कर डूबने का रूप देने की कोशिश
हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, डबल डेकर बस ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
यह भी पढ़ें:- पुणे जमीन घाेटाला मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पार्थ पवार की पार्टनर शीतल तेजवानी गिरफ्तार
विशेषज्ञों का कहना है कि निष्क्रिय बम के टुकड़े इकट्ठा करना अत्यंत खतरनाक है और यह जीवघातक साबित हो सकता है। प्रशासन को इस दिशा में कड़े सुरक्षा कदम उठाने की आवश्यकता है। घटना से परिसर में दहशत व्याप्त है।
बम को निष्क्रिय करने का होता हैं काम
सोनगांव के केंद्रीय दारूगोला भंडार में अक्सर बम को निष्क्रिय किया जाता है। स्थानीय लोग इन निष्क्रिय बम के टुकड़े और अन्य सामग्री को इकट्ठा कर, उनमें से मिलने वाले मूल्यवान धातु को बेचकर अपनी जीविका चलाते हैं। इस धंधे के चलते पहले भी कई लोग घायल हुए या उनकी मौत होने की घटनाएं सामने आयी है।
Wardha songaon bomb blast explosive scrap collector death
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल में सीएए के तहत आवेदनों पर गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, एक्शन के लिए दो और समितियों का गठन
Mar 03, 2026 | 11:32 AMइजरायल को थी खामेनेई के हर चाल की खबर…ईरान की ‘तीसरी आंख’ में मोसाद ने कर दिया था छेद, खुलासे से मचा हड़कंप
Mar 03, 2026 | 11:29 AMपाकिस्तान की चौकियों पर अफगान तालिबान का कब्जा, डूरंड लाइन पर छिड़ी जंग, बलोच-पख्तूनों को बड़ी चेतावनी
Mar 03, 2026 | 11:27 AMएक्टिंग ही नहीं, सिंगिंग में भी अव्वल, हर जॉनर में दिखाया दम, जानें श्रद्धा कपूर का मल्टी-टैलेंटेड करियर
Mar 03, 2026 | 11:18 AMऑनलाइन ट्रांजैक्शन का जिम्मा सौंपना पड़ा भारी, सदर में कर्मचारी ने मालिक को लगाया 24 लाख का चूना
Mar 03, 2026 | 11:13 AMट्रंप का नया ट्रेड प्लान: भारत के साथ व्यापारिक समझौता और अमेरिकी अर्थव्यवस्था की घर वापसी
Mar 03, 2026 | 11:07 AMमिसाइल हमलों के बीच दुबई मॉल पहुंचे UAE राष्ट्रपति, लोगों से मिलकर दिया भरोसे का संदेश
Mar 03, 2026 | 11:07 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM













