Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा में 41,340 विद्यार्थियों को मिलेगा गणवेश, पहले चरण में 99.21 लाख रुपये जारी

Uniform Distribution: वर्धा जिले में 15 जून से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन 41,340 विद्यार्थियों को गणवेश देने का लक्ष्य है। इसके लिए शिक्षा विभाग को प्रथम चरण में 99.2 लाख का फंड मिला है।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jun 07, 2026 | 11:00 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Wardha Government School Uniform Fund: नए शैक्षणिक सत्र को प्रारंभ होने में केवल 8 दिन ही दिन शेष है। वर्धा जिले में सभी सरकारी, निमसरकारी स्कूलें 15 जून से प्रारंभ होने जा रही है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने जरुरी तैयारी शुरु कर दी है। पहले दिन लगभग 950 स्कूलों में कक्षा 1ली से 8वीं के 41,340 विद्यार्थियों को गणवेश देने का लक्ष्य है। इसके लिए सरकार की ओर से प्रथम चरण में 99 लाख 21 हजार 600 रु. याने 80 प्रश निधि शिक्षा विभाग को प्राप्त हुआ है।

उपरोक्त निधि तहसीलस्तर के जरिए वितरित होगी। यह जानकारी विभाग ने दी है। हर सत्र की तरह इस वर्ष भी प्रति विद्यार्थी दो गणवेश वितरित किये जाने है, जिसमें एक स्काऊट गाईड व दूसरा स्कूल के लिए रहेगा, गणेवश के लिए 300 रुपए वितरित किए जाने है। इसमें प्रथम चरण में प्रत्ति गणवेश 240 रुपए के हिसाच से निधि तहसील को भेजा गया है।

शेष निधि आना बाकी है। दूसरे चरण का निधी प्राप्त होते ही वितरीत किया जाएंगा, ऐसा भी शिक्षा विभाग ने बताया, विद्यार्थियों को गणवेश किस प्रकार देना है, कपडा खरीदी कर इसे सिलाने से लेकर अन्य बातों का नियोजन शाला प्रबंधन समिति को करना है।

सम्बंधित ख़बरें

विदर्भ का दर्द बरकरार: यवतमाल में नहीं थम रहीं किसान आत्महत्याएं, 5 माह में 105 किसानों ने दी जान

Navi Mumbai Fire: नवी मुंबई के कुबेर अपार्टमेंट में लगी भीषण आग; चार लोग गंभीर रूप से घायल

1.62 लाख लोगों की होगी जांच, गोंदिया के 263 गांवों में कुष्ठरोग सर्वेक्षण अभियान तेज

फायर नियमों की धज्जियां: नागपुर के इतवारी-गांधीबाग में छतों पर अवैध गोदाम, आग लगी तो राख हो सकता है पूरा बाजार

गत वर्ष गणवेश वितरण में हुई थी देरी

उल्लेखनीय है कि, पिछले साल शैक्षणिक सत्र के पहले दिन गणवेश वितरित करने का दावा किया गया था। परंतु अधिकांश स्कूलों में नियोजन के अभाव में पहले दिन विद्यार्थी गणवेश से वंचित दिखाई दिए, इस बार भी समय पर गणवेश मिलेंगे या नहीं, इसे लेकर सवाल बना है।

यह भी पढे़ं:- वर्धा: जलसंकट से निपटने के लिए 36.43 करोड़ की योजनाएं, 92 कुओं का अधिग्रहण और 268 गांवों में मरम्मत कार्य शुरू

300 रुपये में गणवेश पर मचा है बवाल

उल्लेखनीय यह कि प्रति गणवेश के लिए 300 रुपये सरकार दे रही है। वर्तमान में महंगाई इतनी बढ़ गई है। अल्प राशि में गणवेश के लिए कपड़ा भी मिलना मुश्किल है। पूर्ण अनुदान भी सरकार ने अब तक दिया नहीं है। ऐसी स्थिति में स्कूल के पहले दिन स्काऊट गाईड व स्कूल का गणवेश देने की सख्ती की गई है। इसे लेकर शिक्षक संकठनों ने विरोध भी किया है। गणवेश योजना के लिए अनुदान बढाने की मांग है। पालक भी अल्प अनुदान को लेकर रोष व्यक्त कर रहे है।

तहसील लाभार्थी निधी (रुपये में)
आर्वी (आर्यों) 6028 14,46,720
आष्टी 3177 7,62,480
देवळी 4729 11,34,960
हिंगनघाट 6583 15,79,920
कारंजा (कारजा) 3813 9,15,120
समुद्रपुर 5601 13,44,240
सेलू 4789 11,49,360
वर्धा (डेटा अनुसार) 6620 15,88,800
कुल 41,340 99,21,600

Wardha school reopening student uniform fund distribution controversy 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 07, 2026 | 11:00 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.