वर्धा में लोक निर्माण विभाग विवाद गहराया, वायरल ऑडियो को लेकर अभियंता ने पुलिस में दी शिकायत
Viral Audio Case : वर्धा लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता एकनाथ टिकले ने ठेकेदार राजेश मेश्राम के खिलाफ सोशल मीडिया पर ऑडियो क्लिप वायरल कर छवि खराब करने का आरोप लगाए।
- Written By: आंचल लोखंडे
वर्धा लोक निर्माण विभाग- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Wardha PWD Case: वर्धा लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता पर ठेकेदार द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। कार्यकारी अभियंता एकनाथ टिकले ने शहर पुलिस थाने में शासकीय ठेकेदार राजेश मेश्राम के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ठेकेदार ने उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल की है। कार्यकारी अभियंता ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में शहर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक नागेशकुमार चतरकर ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले शासकीय ठेकेदार राजेश मेश्राम ने कार्यकारी अभियंता पर निर्माण कार्यों के बिल रोकने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकारी अभियंता पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।
कार्यकारी अभियंता एकनाथ टिकले ने छवि खराब करने का लगाया आरोप
इसी दौरान कार्यकारी अभियंता के संदर्भ में एक कथित ऑडियो क्लिप व्हाट्सएप, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई, जिससे लोक निर्माण विभाग में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद कार्यकारी अभियंता एकनाथ टिकले ने इसे अपनी छवि खराब करने का प्रयास बताते हुए ठेकेदार के खिलाफ शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब इस मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नज़र है।
सम्बंधित ख़बरें
अहिल्यानगर के कोतुल में 2,000 साल पुरानी सातवाहन कालीन बस्ती मिली, डेक्कन कॉलेज की खुदाई में ऐतिहासिक खुलासा
नागपुर में 50% मोबाइल टावर निकले अवैध, मनपा ने कंपनियों को दिया 8 दिन का अल्टीमेटम, कटेगा कनेक्शन?
पुणे में मेट्रो से पहले शुरू होगा सनसिटी-कर्वेनगर फ्लाईओवर: ढाई महीने में खुलेगा रास्ता; 3 किमी का चक्कर बचेगा
ठाणे में स्वस्थ भारत, सुरक्षित समाज अभियान के तहत सैकड़ों नागरिकों ने कराया नि:शुल्क मेडिकल हेल्थ चेक-अप
ये भी पढ़े: यवतमाल में बोगस बीज बेचने वाली कंपनियों पर फूटा जिलाधिकारी का गुस्सा, 151 कृषि केंद्रों में बिक्री पर रोक
सभी आरोप निराधार हैं: एकनाथ टिकले
कार्यकारी अभियंता एकनाथ टिकले ने कहा कि ठेकेदार द्वारा लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद है। वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग में ठेकेदार किसी ‘मैडम’ से बातचीत का उत्लेख करते हुए मेरा नाम लेकर गंभीर आरोप लगा रहा है, जबकि उनकी ठेकेदार से इस विषय में कोई बातचीत ही नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से यह ऑडियो वायरल किया गया है, उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
