-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Women Will Also Take Charge Of Security In Maharashtra Assembly Elections
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: शहर में सैन्य बल की 8 टुकड़ियां तैनात, महिला कंपनी भी शामिल
- Written By: अभिषेक सिंह
अकोला जिला पुलिस दल द्वारा जिले में चुनाव के मद्देनजर विभिन्न कार्रवाइयों के साथ रूट मार्च, पैदल गश्त और नाकाबंदी शुरू की गई है। इसके लिए अकोला पुलिस दल तैयार है। इनमें एक महिला सीआरपीएफ कंपनी भी शामिल है।

सुरक्षाबल (सोर्स- नवभारत)
अकोला: आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में चुनाव प्रक्रिया को भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए अकोला पुलिस दल तैयार है। बाहरी अर्धसैनिक बल बीएसएफ, सीआरपीएफ और आईटीबीपी के साथ-साथ पंजाब पुलिस पीएस और एपी की कुल 8 कंपनियां विधानसभा चुनाव की सुरक्षा के लिए अकोला पुलिस दल में शामिल हो गई हैं। इनमें एक महिला सीआरपीएफ कंपनी भी शामिल है।
अकोला जिला पुलिस दल द्वारा जिले में चुनाव के मद्देनजर विभिन्न कार्रवाइयों के साथ रूट मार्च, पैदल गश्त और नाकाबंदी शुरू की गई है। विधानसभा चुनाव प्रक्रिया को भयमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अकोला पुलिस द्वारा अर्धसैनिक बल के साथ मिलकर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक कुल 84 रूट मार्च निकाले गए हैं।
इसके साथ ही पुलिस स्टेशन स्तर पर संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल पेट्रोलिंग और नाकाबंदी का आयोजन किया गया है। इसमें भी अर्धसैनिक बल का सहयोग लिया गया है। अर्धसैनिक बल का विधानसभा चुनाव की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
महाराष्ट्र की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, उप विभागीय पुलिस अधिकारी, पुलिस निरीक्षक, पुलिस अमलदार, अर्धसैनिक बल के साथ आरसीपी और क्यूआरटी भी शामिल थे। इसके साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस स्टेशन स्तर पर स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बल द्वारा पैदल गश्त और नाकाबंदी की जा रही है।
650 अधिकारी और जवान शामिल
इन टुकड़ियों में लगभग 650 अधिकारी और जवान शामिल हैं। जिनमें एक महिला सीआरपीएफ कंपनी भी शामिल है। जिले में अकोला पुलिस द्वारा अकोला शहर उपविभाग में 34, अकोट उपविभाग में 14, मुर्तिजापुर उपविभाग में 19 और बालापुर उपविभाग में 17, इस प्रकार कुल 84 रूट मार्च निकाले गए हैं। इनमें अकोला शहर और अकोट शहर में बड़े पैमाने पर रूटमार्च निकाले गए हैं।
अकोला की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Women will also take charge of security in maharashtra assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
देवदूत बनी महाराष्ट्र गर्ल्स बटालियन; वर्धा में 18 घंटे से कुएं में फंसे शख्स को सुरक्षित बचाया
Jul 06, 2026 | 01:42 PMPost Office RD: सिर्फ ₹100 से शुरू करें निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेगा मोटा फंड; जानें ब्याज और लोन तक के नियम
Jul 06, 2026 | 01:42 PMवक्फ कानून-2026 पर मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान, बोले- पहला राज्य बनने पर गर्व, दूरगामी होंगे परिणाम
Jul 06, 2026 | 01:40 PMग्रेटर नोएडा में एसी ब्लास्ट से मचा हड़कंप, देखते ही देखते आग की चपेट में आया पूरा मकान; लाखों का सामान राख
Jul 06, 2026 | 01:34 PMनागपुर में निवेश के नाम पर 74.98 लाख की महाठगी; एक्सिस बैंक के पूर्व मैनेजर ने महिला और बुजुर्ग को लगाया चूना
Jul 06, 2026 | 01:32 PMराम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से महंत नृत्य गोपाल दास ने बनाई दूरी, बोले- मुझे PM मोदी और CM योगी पर पूरा भरोसा
Jul 06, 2026 | 01:26 PMवर्धा में देह व्यापार का भंडाफोड़, पति-पत्नी गिरफ्तार, पीड़िता को कराया गया मुक्त
Jul 06, 2026 | 01:23 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














