वर्धा नगर परिषद में अब 88,013 मतदाता,अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित
Wardha Nagar Parishad: वर्धा नगर परिषद की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, कुल 88,013 मतदाता शामिल। हर प्रभाग में लगभग 5,000 मतदाता। चुनावी माहौल गर्माने लगा है।
- Written By: आंचल लोखंडे
र्धा नगर परिषद में अब 88,013 मतदाता (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Wardha News: स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। नगर परिषद की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है, जिसमें कुल 88,013 मतदाता दर्ज हैं। इसके साथ ही इच्छुक उम्मीदवारों ने अपनी चुनावी तैयारियां भी तेज कर दी हैं। नगर परिषद चुनाव का बिगुल बजने के बाद प्रभाग रचना और आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई थी। इसके उपरांत नगर परिषद प्रशासन ने मतदाता सूची जारी की। हालांकि, प्रारंभिक सूची में कई नागरिकों के नाम शामिल न होने से आक्रोश देखने को मिला। नागरिकों और संभावित उम्मीदवारों द्वारा बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज की गईं।
नागरिकों की मांग पर मतदाता सूची में आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक बढ़ाई गई। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा और आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद प्रशासन ने अब अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की है। घोषित सूची के अनुसार, नगर परिषद में 88,013 मतदाता शामिल हैं। प्रत्येक प्रभाग में औसतन 4,500 से 5,000 मतदाता दर्ज हैं। अब इच्छुक उम्मीदवार मतदाता सूची का अध्ययन कर अपनी चुनावी रणनीति तय कर रहे हैं।
एक प्रभाग में करीब 5,000 मतदाताओं का समावेश
नगर परिषद में इस बार 20 प्रभाग और 40 पद निर्धारित किए गए हैं। पहले 19 प्रभागों में 38 सदस्य थे, लेकिन इस बार एक प्रभाग और दो पदों की वृद्धि की गई है। नई प्रभाग रचना के कारण कुछ क्षेत्रों में सीमांकन परिवर्तन की संभावना है, जिससे उम्मीदवारों को रणनीति में सूक्ष्म परिवर्तन करने की आवश्यकता पड़ेगी।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा के वायगांव में एफडीए और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 हजार का प्रतिबंधित गुटखा व सुगंधित तंबाकू जब्त
वर्धा नगर परिषद की टैक्स सुनवाई: 7042 आपत्तियों में से 3 दिन में 2000 संपत्तिधारक पहुंचे, 2200 रहे अनुपस्थित
वर्धा पुलिस को मिलेंगे 30 अत्याधुनिक वाहन, पालकमंत्री डॉ. भोयर की पहल से पुलिस बल होगा और सशक्त
ठेकेदार की लापरवाही से वर्धा में कारंजा के वैकल्पिक रस्ते बहा, 7 गाओं से टुटा संपर्क
327 आपत्तियों पर हुई सुनवाई
प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद कुल 327 आपत्तियां दर्ज की गई थीं। प्रशासन ने सभी आपत्तियों की सुनवाई कर आवश्यक संशोधन के बाद अंतिम सूची जारी की है।
ये भी पढ़े: कुएं निर्माण में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की भाजपा की मांग
7 नवंबर को प्रकाशित होगी बूथवार सूची
अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद अब 7 नवंबर को बूथवार मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि कौन से मतदाता किस प्रभाग में आते हैं। इससे इच्छुक उम्मीदवारों की चुनावी तैयारियों को और गति मिल गई है।कुछ उम्मीदवारों ने पहले ही घोड़े पर सवार होकर प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है।
अन्य नगर परिषदों में भी गर्माया माहौल
वर्धा की तरह हिंगनघाट, आर्वी, पुलगांव, देवली और सिंदी रेलवे नगर परिषदों में भी चुनावी माहौल गर्माने लगा है। इन नगर परिषदों की अंतिम मतदाता सूचियां भी प्रकाशित हो चुकी हैं, जिसके बाद संभावित उम्मीदवार तैयारियों में जुट गए हैं।
