वर्धा के वायगांव में एफडीए और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 हजार का प्रतिबंधित गुटखा व सुगंधित तंबाकू जब्त
Wardha FDA Raid: वर्धा जिले के वायगांव में एफडीए और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर ₹32,826 का प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला जब्त किया। आरोपी सतीश नांदे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
- Written By: रूपम सिंह
पुलिस की बड़ी कार्रवाई (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Wardha FDA Raid Illegal Gutkha Seized: वर्धा जिले में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य एवं औषध प्रशासन (एफडीए) और पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध गुटखा और सुगंधित तंबाकू जब्त किया। देवली थाना क्षेत्र के वायगांव (नि.) में की गई इस कार्रवाई के बाद अवैध तंबाकू कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
घर से मिला प्रतिबंधित तंबाकू और पान मसाला
अधिकारियों को 25 जून को गुप्त सूचना मिली थी कि वायगांव (नि.) में प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर एफडीए और पुलिस की टीम ने सतीश गंगाधर नांदे के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान सुगंधित तंबाकू, गुटखा, पान मसाला और अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बरामद किए गए। जब्त किए गए माल की कुल कीमत 32,826 रुपये आंकी गई है।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
कार्रवाई के बाद देवली पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री, भंडारण और परिवहन के खिलाफ जिलेभर में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
छात्रों को निशाना बना रहे ड्रग्स माफिया! गोंदिया में तेजी से फैल रहा जाल; कांग्रेस ने थानेदार को सौंपा ज्ञापन
Thane Palghar District Cooperative Bank Election में महायुति में दरार, शिवसेना और भाजपा आमने-सामने
गड़चिरोली में अवैध रेत खनन के दौरान बड़ा हादसा, सिंड्राई घाट पर मशीन के नीचे दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत
उद्धव ठाकरे आज यवतमाल और वाशिम का अहम दौरे पर, शिवसैनिक सम्मेलन के साथ किसानों से करेंगे सीधा संवाद
यह भी पढ़ें:- गड़चिरोली में अवैध रेत खनन के दौरान बड़ा हादसा, सिंड्राई घाट पर मशीन के नीचे दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई
यह संयुक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे, खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त प्रफुल्ल टोपले तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी वंदना कारखेले के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में थाना प्रभारी संदीप कापड़े, सहायक पुलिस निरीक्षक दरवरे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविराज धाबर्डे, गणेश बावणे, पंकज चामचोर, अमित पटले तथा एफडीए और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
अवैध तंबाकू कारोबार पर सख्ती जारी
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और सुगंधित वर्धा जिले में तंबाकू के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री या भंडारण की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए समय पर कार्रवाई की जा सके।
