50 ने छोड़ा चुनावी मैदान, अध्यक्ष पद के 8 और सदस्य पद के 42 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया
Wardha Municipal Election: वर्धा जिले की छह नगरपालिकाओं के चुनाव में कुल 50 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। अध्यक्ष पद से 8 और सदस्य पद से 42 प्रत्याशी हटे। जानें कौन-कौन डटा मैदान में।
- Written By: आंचल लोखंडे
50 ने छोड़ा चुनावी मैदान (सौजनः सोशल मीडिया)
Wardha Politics: छह नगरपालिकाओं के सामान्य चुनावों के चलते जिले का राजनीतिक वातावरण लगातार गर्म होता जा रहा है। शुक्रवार, 21 नवंबर को छह नगरपालिकाओं से कुल 50 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लेते हुए चुनावी मैदान से बाहर होने का निर्णय लिया। इनमें अध्यक्ष पद के 8 और सदस्य पद के 42 उम्मीदवार शामिल हैं।
वर्धा नगरपालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए गुरुवार, 20 नवंबर तक 12 उम्मीदवार मैदान में थे। शुक्रवार को 4 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया, जिनमें राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के शैलेंद्र झाड़े, निर्दलीय प्रशांत बुर्ले, बहुजन वंचित आघाड़ी के शेख हबीबुर्रहमान रफीक अहमद और निर्दलीय शाबीर मुस्तफा तुरक शामिल हैं। अब वर्धा में अध्यक्ष पद के लिए 8 उम्मीदवार शेष हैं। सदस्य पद के लिए 16 उम्मीदवारों के नाम वापस होने के बाद अब कुल 191 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बने हुए हैं।
40 सीटों के लिए कुल 212 उम्मीदवार मैदान में
न्यायालय में लंबित अपील के मामले में वर्धा नगरपालिका के चुनाव निर्णय अधिकारी गणेश खताले ने शुक्रवार को अपना अभिमत न्यायालय में प्रस्तुत किया। हिंगनघाट नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए दो निर्दलीय तथा भाजपा के बागी जया प्रेम बसंतानी और छाया सातपुते ने नाम वापस लिया। अब अध्यक्ष पद के लिए 10 उम्मीदवार शेष हैं। सदस्य पद के लिए 10 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया, जिसके बाद 40 सीटों के लिए कुल 212 उम्मीदवार मैदान में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
KDMC Officials पर कोर्ट सख्त, पुनर्वसन मामले में आयुक्त समेत 7 पर जमानती वारंट
Pune RMC Plants पर कार्रवाई से निर्माण क्षेत्र चिंतित, CREDAI ने नीति की मांग उठाई
Pimpri Chinchwad में स्वीकृत नगरसेवकों पर सहमति, 20 अप्रैल को नामों की घोषणा संभव
पर्यावरण से खिलवाड़! 5,771 पेड़ काटने के बाद कंपनी ने नहीं लगाया एक भी पौधा, हाई कोर्ट ने मनपा को घेरा
नामांकन वापस
आर्वी नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। यहां 6 उम्मीदवार कायम हैं। सदस्य पद के लिए शुभांगी कलोडे (राष्ट्रवादी कांग्रेस -अजित पवार गुट), मंगेश चांदूरकर (निर्दलीय), प्रफुल्ल राठोड़ (राष्ट्रवादी कांग्रेस-अजित पवार गुट), नीलेश देशमुख (शिवसेना – शिंदे गुट), आनंद पालीवाल (शिवसेना-शिंदे गुट), सुरेश मोटवानी (निर्दलीय), अशोक वाघमारे (निर्दलीय) और गजानन गायकवाड़ (निर्दलीय) ने नामांकन वापस लिया। अब यहां सदस्य पद के लिए 86 उम्मीदवार शेष हैं।
नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार-कौन डटे हुए हैं?
वर्धा नगरपालिका:
नीलेश किटे, सुधीर पांगुल, रविकांत बालपांडे, संतोषसिंह ठाकुर, स्कर्मिश खडसे, नितिन जुमडे, प्रमोद भोमले, सुनील शामडीवाल
आर्वी नगरपालिका:
शुभांगी कलोडे, स्वाति गुल्हाणे, अंजली जगताप, भावना दारुडे, दीपाली देशमुख, अमरिन परवीनदिन मोहम्मद
सिंदी (रेलवे):
रानी कलोडे, सुनीता कलोडे, निलीमा तडस, नंदिनी भुते, रोशनी लांबट, वनिता डफ
हिंगनघाट नगरपालिका:
निता धोबे, शुभांगी डोंगरे, उज्वला भगत, हिरा परवीन बिसमिल्ला खान, धनर्षी क्षीरसागर, नयना तुलसकर, बबिता वाघमारे, पायल घोटे, मीना सोनटक्के, योगिता घुसे
देवली नगरपालिका:
मनोज गंभीर, किरण ठाकरे, शोभा तडस, उमेश मसराम, सुरेश वैद्य
पुलगांव नगरपालिका:
कविता ब्राम्हणकर, संगीता रामटेके, प्रतीभा वाघमारे, ममता बडगे, रंजिता साहू, रीता थेटीवार, योगिनी भुसारी, स्वाति कुचे
पुलगांव में 8 अध्यक्ष पद के उम्मीदवार कायम
पुलगांव नगरपालिका में अध्यक्ष पद के सभी 8 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन कायम रखा। सदस्य पद के लिए जिन उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया, उनमें दीपक छालीवाल, केशर वाणी, गौरव दांडेकर, हर्षल बजाज, सौरभ श्रीराव, नंदकिशोर बोराटणे और सना अंजुम अब्दुल राजे शामिल हैं। अब पुलगांव नगरपालिका में सदस्य पद के 123 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
ये भी पढ़े: 37.30 लाख रुपए का माल जब्त, गोवंश तस्करी में शामिल 5 आरोपी गिरफ्तार
देवली नगरपालिका में 70 उम्मीदवार मैदान में
देवली नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवार शेष हैं। शुक्रवार को निर्दलीय एवं भाजपा के बागी नरेंद्र मदनकर ने नाम वापस लिया। सदस्य पद के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया, जिससे कुल 70 उम्मीदवार मैदान में हैं।
सिंदी नगरपालिका में दो उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। इसमें अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए नामांकन करने वाली अजया अनिल साखळे शामिल हैं।
अब सिंदी नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए 6 और सदस्य पद के लिए 98 उम्मीदवार शेष हैं।
