Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Wardha News: वर्धा जिले में 47 केंद्रों पर आज मतदान, मतगणना कल, उम्मीदवारों में बढ़ी बेचैनी

Wardha News: वर्धा जिले में देवली नगर परिषद अध्यक्ष और 20 नगरसेवक सीटों सहित वर्धा, हिंगणघाट और पुलगांव के वार्डों में आज मतदान होगा। कुल 42,644 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Dec 20, 2025 | 08:14 AM

वर्धा में आज मतदान (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha Polling Booths: निर्वाचन आयोग के निर्देशों को केंद्र में रखते हुए देवली नगर परिषद के अध्यक्ष एवं 20 सदस्यों के साथ-साथ हिंगनघाट के 3, वर्धा और पुलगांव के प्रत्येकी 2 सदस्य पदों के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा। शुक्रवार 19 दिसंबर को कुल 47 मतदान केंद्रों पर ईवीएम एवं अन्य चुनाव सामग्री के साथ पोलिंग पार्टियां पहुंच गई।

वर्धा के वार्ड क्रमांक 9 बी और वार्ड क्रमांक 19 बी, हिंगनघाट के वार्ड क्रमांक 5 ए व बी तथा वार्ड क्रमांक 9 ए, पुलगांव के वार्ड क्रमांक 2 ए और वार्ड क्रमांक 5 ए के सदस्य पदों के लिए तथा देवली नगर परिषद के अध्यक्ष एवं 20 नगरसेवकों के लिए 20 दिसंबर को 47 मतदान केंद्रों के माध्यम से कुल 42 हजार 644 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इस समय चुनाव प्रचार की गतिविधियां थम चुकी हैं और चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार घर-घर जाकर छुपे प्रचार पर जोर दे रहे हैं। जिला मुख्यालय वर्धा नगर परिषद के चुनाव परिणामों की तरह ही देवली नगर परिषद के परिणामों की ओर भी सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

मतदान के बाद 21 दिसंबर को वर्धा, हिंगनघाट, आर्वी, पुलगांव, देवली और सिंदी रेलवे इन छह नगरपालिकाओं में हुए मतदान की मतगणना की जाएगी। मतगणना के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि मतदाताओं ने बहुमत का फैसला किसके पक्ष में दिया है।

21 दिसंबर को होगी मतगणना

रविवार 21 दिसंबर को वर्धा, हिंगनघाट, आर्वी, देवली, पुलगांव और सिंदी रेलवे में मतगणना होगी। मतगणना के लिए वर्धा में 86, हिंगनघाट में 116, आर्वी में 42, पुलगांव में 32, देवली में 14 और सिंदी रेलवे में 25 कर्मचारी सेवा देंगे। मतगणना केंद्र परिसर में किसी भी अनुचित घटना से बचाव के लिए पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रहेगा।

क्षेत्र मतदान केंद्र
वर्धा 10
हिंगणघाट 11
पुलगांव 06
देवली 20

यह भी पढ़ें – Maharashtra Nikay Chunav: महाराष्ट्र में नगर परिषद चुनाव के लिए आज मतदान, कल होगी मतगणना

नगरपालिका निहाय मतदाताओं की स्थिति

नगरपालिका पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल मतदाता
वर्धा 4,801 5,128 9,929
हिंगनघाट 5,330 5,308 10,638
पुलगांव 2,796 2,823 5,619
देवली 8,167 8,291 16,458

Wardha municipal election news update voting today 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 20, 2025 | 08:14 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Wardha
  • Wardha News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘ठाकरे गुट और मनसे का अस्तित्व खत्म नहीं होगा’, भाजपा पर शशिकांत शिंदे का हमला

2

यवतमाल नगर परिषद चुनाव: 248 मतदान केंद्रों पर वोटिंग आज, 2.32 लाख वोटर करेंगे मतदान

3

Maharashtra Nikay Chunav: महाराष्ट्र में नगर परिषद चुनाव के लिए आज मतदान, कल होगी मतगणना

4

BMC सीट बंटवारे के बीच फडणवीस का बड़ा दांव, शिंदे को ड्रग्स केस में क्लीन चिट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.