‘ठाकरे गुट और मनसे का अस्तित्व खत्म नहीं होगा’, भाजपा पर शशिकांत शिंदे का हमला
Maharashtra Politics: मनपा चुनाव से पहले ठाकरे गुट और मनसे के भविष्य को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। शशिकांत शिंदे ने भाजपा पर सहयोगी दलों और कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
- Written By: अपूर्वा नायक
शशिकांत शिंदे (सौ. डिजाइन फोटो )
Raj Thackeray And Uddhav Thackeray Alliance: शिवसेना (ठाकरे गुट) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का अस्तित्व खत्म होने की बातें निराधार हैं। किसी भी पार्टी का अस्तित्व इस तरह समाप्त नहीं होता है।
इसके उलट, भारतीय जनता पार्टी अपने ही निष्ठावान कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रही हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे को दूसरों पर टिप्पणी करने के बजाय खुद पार्टी में अपने अस्तित्व को देखना चाहिए, यह सीधा हमला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने किया है।
शिंदे ने महायुति (सप्त्ताधारी गठबंधन) के भीतर चल रही खींचतान पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा मित्र दलों का इस्तेमाल केवल चुनाव के लिए कर रही है। उन्होंने पूछा कि मनपा चुनाव में महायुति के 2 दल तो साथ आ रहे हैं, लेकिन उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को गठबंधन से दूर रखा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Work From Home: वर्क फ्रॉम होम कर रहें हैं, तो इन तरीकों से करें वर्कस्टेशन सेटअप, प्रोडक्टिविटी होगी दोगुनी
Cannes: ‘एक चुटकी सिंदूर’ से लेकर बालों वाली ड्रेस तक, कान्स फेस्टिवल में बी टाउन सेलेब्स के 5 आइकॉनिक स्टाइल
महाराष्ट्र में मंत्रियों के ‘हवाई सफर पर ब्रेक’; सीएम फडणवीस की अनुमति के बिना नहीं उड़ेगा विमान
International Nurses Day 2026: क्या है इस साल के नर्स डे का थीम, हेल्थकेयर में नर्से निभाती है स्ट्रांग पिलर क
आखिर इस्तीफा भी केवल अजीत पवार के गुट के मंत्रियों का ही क्यों होता है? पुणे महानगरपालिका चुनाव को लेकर शिंदे ने स्पष्ट किया कि महाविकास आघाड़ी के भीतर चर्चा जारी है। उन्होंने कहा कि मनसे महाविकास आघाड़ी के साथ आना चाहती है लेकिन कांग्रेस इसके विरोध में है। अन्य विकल्पों पर चर्चा नहीं हुई है। अभी तक अजीत पवार की ओर से गठबंधन को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।
ये भी पढ़ें :- BMC सीट बंटवारे के बीच फडणवीस का बड़ा दांव, शिंदे को ड्रग्स केस में क्लीन चिट
मनपा चुनाव में कार्यकर्ताओं को न्याय दें
लोकसभा और विधानसभा चुनावों में राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार) पार्टी के साथ मजबूती से खड़े रहे निष्ठावान कार्यकर्ताओं को महापालिका चुनाव में उम्मीदवार बनाकर न्याय दिया जाए, यह माग पार्टी के इच्छुक उम्मीदवारों ने प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे से की है। पुणे महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार) पार्टी के इच्छुक उम्मीदवारों की राय प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने जानी।
