वर्धा में ‘बुलडोजर’ गर्जा! इतवारा में मटन मार्केट का रास्ता रोकने वाली इमारतें हुई जमींदोज
Wardha Encroachment Drive: वर्धा के इतवारा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन। मटन मार्केट का रास्ता रोकने वाले पक्के मकानों और दुकानों पर चला बुलडोजर। पुलिस बंदोबस्त में हुई दिनभर कार्रवाई।
- Written By: प्रिया जैस
वर्धा में चला बुलडोजर (सौजन्य-नवभारत)
Itwara Wardha News: वर्धा नगर परिषद प्रशासन ने शुक्रवार 13 को इतवारा मार्ग का अतिक्रमण हटाया है। लोगों ने सड़क पर अनधिकृत रूप से मकान व दुकानों का निर्माण किया था। निरंतर नोटिस भेजने के बावजूद भी संबंधितों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था। अंतत: पुलिस बंदोबस्त में यह सड़क का अतिक्रमण हटाया गया है। कार्रवाई के बाद नागरिक राहत व्यक्त कर रहे हैं।
लाखों रुपयों का निधि खर्च कर इतवारा में मटन मार्केट का निर्माण किया गया है। लेकिन इस मटन मार्केट में जाने वाली सड़क पर लोगों ने पक्का निर्माणकार्य कर अतिक्रमण कर रखा था। कुछ लोगों ने पक्के मकान बना लिए थे। जिसमें दो मंजीला इमारत का समावेश था। इस सड़क पर किसी ने मकान की सिढ़ी, शौचालय का निर्माण कर रखा था।
इतवारा में चला बुलडोजर (सौजन्य-नवभारत)
सम्बंधित ख़बरें
रिक्शा-टैक्सी चालकों को मराठी सीखने में सरकार करेगी मदद, कैबिनेट में जारी की गई गाइड पुस्तिका
भंडारा में 15 मई तक धारा 37 लागू, हथियार और जुलूस पर प्रतिबंध, त्योहारों के मद्देनज़र प्रशासन सख्त
नितेश राणे का दौरा रद्द, सभा में इंतजार करते रह गए समर्थक, अचलपुर-परतवाड़ा में जनसभा फीकी
प्राचीन स्मारकों के पास अवैध खनन बदस्तूर जारी, खुले में लावारिस पड़ी हैं अनमोल मूर्तियां
अतिक्रमण की वजह से अवागमन का मार्ग पूर्णत: खो गया था। लोग जैसे-तैसे गली से आना-जाना करते थे। नागरिकों द्वारा अतिक्रमण हटाने के संदर्भ में मुख्याधिकारी विजय देशमुख की ओर शिकायत की थी।
मटन मार्केट में अतिक्रमण
हाल ही में मटन मार्केट का कार्य पूर्ण हो गया है। ऐसे में नागरिकों को अवागमन करने में परेशानी होने से मार्ग का अतिक्रमण हटाया जाए, ऐसी मांग की थी। नप प्रशासन ने 20 से 22 अतिक्रमणधारकों को नोटिस जारी करते हुए अतिक्रमण हटाने की सूचना दी। लेकिन अतिक्रमण हटाने ध्यान नहीं दिया।
इतवारा में चला बुलडोजर (सौजन्य-नवभारत)
यह भी पढ़ें – नागपुर रेलवे स्टेशन में चोर बने सुपरफास्ट, एक ही दिन में 4 वारदात, CCTV कैमरों के बाद भी बेखौफ घूम रहे अपराधी
अंतत: शुक्रवार को सुबह 9 बजे नगर परिषद प्रशासन का काफीला पुलिस प्रोटेक्शन में इतवारा परिसर में पहुंचा। एक-एक कर मार्ग का संपूर्ण अतिक्रमण हटाया गया। पक्का अतिक्रमण रहने से निर्माणकार्य का मलबा हटाने व संपूर्ण कार्रवाई को काफी देर हुई। यह कार्रवाई शाम 5 बजे तक चली। अवागमन का मार्ग चौड़ा होने से नागरिकों द्वारा राहत व्यक्त की जा रही थी।
कुछ देर रहा तनाव का माहौल
नगर परिषद प्रशासन का काफीला जेसीबी लेकर इतवारा में अतिक्रमण हटाने पहुंचने के बाद कुछ देर के लिए तनाव का माहौल निर्माण हो गया था। लेकिन पुलिस ने मध्यस्थता कर संबंधितों को समझाया तथा इसके बाद अतिक्रमण कार्रवाई आरंभ हुई। कार्रवाई मुख्याधिकारी विजय देशमुख के मार्गदर्शन में नगर अभियंता संदीप डोईजड, निखिल लोहवे, गजानन पेटकर व पुलिस विभाग की टीम उपस्थित थी।
