Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Wardha LPG Crisis: आपूर्ति प्रभावित, कालाबाजारी पर 9 टीमें, 67 सिलेंडर जब्त

Wardha LPG News: ईरान-इजराइल तनाव के बीच वर्धा में गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है। कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने 9 टीमें तैनात कर 67 सिलेंडर जब्त किए और नागरिकों से संयम बरतने की अपील की है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Apr 29, 2026 | 02:42 PM

वर्धा में गहराया गैस संकट (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha Gas Shortage News: ईरान, इजराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई दे रहा है। जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से कृत्रिम कमी की आशंका के चलते प्रशासन सतर्क हो गया है। इस बीच जिले में गैस सिलेंडरों की वितरण व्यवस्था भी चरमरा गई है। स्थिति को नियंत्रित रखने तथा साठेबाजी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने 9 विशेष टीमों का गठन किया है।

ये टीमें नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गैस सिलेंडर जब्त कर रही हैं। जानकारी के अनुसार, जिले में प्रतिदिन घरेलू गैस सिलेंडरों की मांग लगभग 5 हजार है, जबकि वर्तमान में करीब 4500 सिलेंडरों की आपूर्ति हो रही है। प्रशासन का कहना है कि आपूर्ति संतोषजनक है, लेकिन हालात बिगड़ने से पहले एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

हालांकि, आम नागरिकों को गैस रिफिल बुकिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य किए जाने के कारण कई उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। घर-घर वितरण व्यवस्था भी प्रभावित है और ऑनलाइन नंबर लगने के बाद भी उपभोक्ताओं को वेटिंग बताई जा रही है। कुछ गैस एजेंसियों के बाहर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार जिले में विविध कंपनी के कुल 3 लाख 96 हजार 519 गैस उपभोक्ता हैं। इनमें इंडियन ऑयल के 1,30,534, एचपीसीएल के 2,35,103 और बीपीसीएल के 30,882 उपभोक्ता शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

यवतमाल पासपोर्ट सेवा केंद्र की बड़ी छलांग: 8,585 आवेदन, 36 लाख से ज्यादा राजस्व; डाक विभाग की डिजिटल उड़ान

EXPLAINER: मिसिंग लिंक क्यों पड़ा नाम? 27 साल बाद मिला मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का शॉर्टकट, घाट के जाम से मुक्ति

अगले चार दिन और भारी, विदर्भ तप रहा, यवतमाल में पारा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा; भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल

नागपुर-वाराणसी सीधी ट्रेन की मांग तेज, 35 हजार लोगों की अपील; महिलाओं की परेशानी को लेकर रेल मंत्री से गुहार

जिले में उपभोक्ता

  • 1,30,534 इंडियन ऑयल
  • 2,35,103 एचपीसीएल
  • 30,882 बीपीसीएल

आपूर्ति व वितरण पर नजर

राजू रणवीर प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी राजू रणवीर ने बताया कि प्रशासन लगातार आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में गैस सिलेंडर का अनावश्यक भंडारण न करें। सभी एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें:- मारेगांव में गहराया जल संकट: करोड़ों खर्च के बावजूद 39 गांवों में पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण

अब तक 67 गैस सिलेंडर किए जब्त

वर्धा जिले में कालाबाजारी रोकने के लिए जिला स्तर पर एक और तहसील स्तर पर 8 टीमों सहित कुल 9 दल तैनात किए गए हैं। इन टीमों ने अब तक 1 लाख 67 हजार रुपये मूल्य के 67 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। इनमें डीएसओ विभाग ने 2, सेलू तहसील से 2, देवली से 11, हिंगनघाट से 12, समुद्रपुर से 19 और वर्धा तहसील से 21 सिलेंडर बरामद किए हैं।

व्यावसायिक सिलेंडर की आपूर्ति शुरू

जिला आपूर्ति विभाग के अनुसार, सरकार की गाइडलाइन के तहत जिले में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति फिर से शुरू कर दी गई है। वर्तमान में मांग के मुकाबले लगभग 70 प्रतिशत आपूर्ति हो रही है और आने वाले दिनों में स्थिति सामान्य होने की संभावना जताई गई है।

Wardha lpg gas shortage administration crackdown black marketing news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2026 | 02:42 PM

Topics:  

  • LPG
  • Maharashtra News
  • Wardha
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.