हर समस्याओं का हो समाधान, पंकज भोयर के जनता दरबार में 350 से अधिक निवेदन हुए स्वीकृत
Pankaj Bhoyar: वर्धा में पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने जिला स्तरीय जनता दरबार आयोजित किया, जिसमें 350 से अधिक याचिकाओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
- Written By: आंचल लोखंडे
Citizen complaints wardha (सोर्सः सोशल मीडिया)
Wardha Public Grievance: पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर की उपस्थिति में जिलाधिकारी कार्यालय में जिला स्तरीय जनता दरबार आयोजित किया गया। जिले भर से नागरिकों ने इस दरबार में आकर अपनी याचिकाएं, शिकायतें और समस्याएं पालकमंत्री के सामने रखीं। लगभग 350 से अधिक याचिकाएं पालकमंत्री ने स्वीकार कीं।
प्रत्येक नागरिक से आत्मीयता से संवाद किया गया और उनकी समस्याओं को सुना गया। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उनकी शिकायतों पर समय पर कार्रवाई की जाए। जनता दरबार में दर्ज प्रत्येक समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित
सामान्य नागरिकों की समस्याओं का समय पर निपटारा आवश्यक है। प्रशासन को लंबित मामलों का समाधान शीघ्र करना चाहिए। इसी दृष्टिकोण के तहत पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने यह जनता दरबार आयोजित किया। इस दौरान जिलाधिकारी वान्मथी सी., मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमण, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त जिलाधिकारी श्रीपती मोरे, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रदीपसिंह ठाकुर सहित सभी विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में तेजी से बढ़ रहे हैं सड़क हादसे, जानें ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से क्या आग्रह किया?
वर्धा में कपास-तूअर-चना के दामों में तेजी, पर किसानों को नहीं मिला लाभ; प्याज उत्पादक अब भी संकट में
वर्धा: सेलू तहसील के बोर बांध से नदी में छोड़ा गया पानी, तटीय गांवों के लिए प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
वर्धा में 47°C गर्मी से जल संकट गहराया: 11 से एक बड़ा प्रकल्प सूखा, छोटे बांधों में 26% पानी, प्रशासन अलर्ट
आवश्यक निर्देश जारी
जनता दरबार के लिए सुबह 11 बजे पंजीकरण शुरू हुआ। जिले के कोने-कोने से आए नागरिकों ने पंजीकरण के लिए लंबी कतारें बनाई। सभा भवन में रखे गए पंजीकरण टेबल से प्रशासन द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को टोकन नंबर दिया गया। दोपहर 2 बजे जनता दरबार शुरू होने के बाद पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने स्वयं प्रत्येक याचिकाकर्ता की समस्याओं को सुना, उनके साथ संवाद किया और आवश्यक निर्देश जारी किए।
कुछ मामलों में पालकमंत्री ने शिकायतकर्ता और संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ सीधे संवाद कर मामले को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। नागरिकों की यह अपेक्षा थी कि उनकी समस्याएं समय पर हल हों। इसीलिए जिले भर से लोग जनता दरबार में शामिल हुए। पालकमंत्री ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि दाखिल याचिकाओं पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
रामनगर लीज नवीनीकरण पर निर्देश
वर्धा शहर के रामनगर क्षेत्र में वर्षों से निवास कर रहे नागरिकों के प्लॉट लीज़ नवीनीकरण का विषय पहले ही हल किया जा चुका है। पालकमंत्री डॉ. भोयर ने वर्धा नगर परिषद के मुख्य अधिकारी को निर्देश दिए कि लीज़ नवीनीकरण प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। साथ ही सिंधी समाज के निवासियों की जमीनों को सरकारी निर्णय के तहत फ्री होल्ड में बदलने की प्रक्रिया को भी गति देने के निर्देश दिए गए।
ये भी पढ़े: बिनागुंडा में पुलिस ने आयोजित किया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 250 से अधिक नागरिकों की जांच
कई मुद्दों पर याचिकाएं प्राप्त
जनता दरबार में जिले भर से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखी, साथ ही कुछ मुद्दों पर मांगें भी प्रस्तुत कीं। प्राप्त याचिकाओं में राजस्व, भूमि अभिलेख, नगर परिषद, जिला परिषद, पट्टा वितरण, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, जल आपूर्ति जैसी प्रमुख समस्याएं शामिल थीं।
दोपहर 2 बजे शुरू हुआ जनता दरबार कुल 6 घंटे चला। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। उपविभागीय अधिकारी दीपक कारंडे ने प्रस्तावना दी और बताया कि यह चौथा जनता दरबार है, जिसे पालकमंत्री डॉ. भोयर की संकल्पना के तहत आयोजित किया गया, ताकि सामान्य नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।
