बारहवीं परीक्षा में लड़कियों का दबदबा, वर्धा में 12वीं रिजल्ट घोषित, विज्ञान में मिसबाह फातिमा टॉपर
Wardha HSC Result: महाराष्ट्र के वर्धा जिले में 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।
Maharashtra Board Result (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Maharashtra Board Result: बारहवीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे शनिवार को घोषित किये गए़ इसमें आष्टीशहीद तहसील के हुतात्मा राष्ट्रीय कनिष्ठ महाविद्यालय की छात्रा मिसबाह फातिमा मुमताझिम खान नियाजी ने 95.67 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए विज्ञान संकाय से जिले से प्रथम आने का बहुमान हासिल किया है़।
वहीं आर.के़ हायस्कूल ट्रस्ट द्वारा संचालित पुलगांव के आर के़ हायस्कूल व कला, वाणिज्य तथा विज्ञान कनिष्ठ महाविद्यालय की छात्रा दिशा योगेश भट्टड ने विज्ञान संकाय में 94.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए वर्धा जिले से द्वितीय तथा पुलगांव शहर से प्रथम स्थान प्राप्त किया है़।इसके अलावा समुद्रपुर तहसील के वाशीकोरा स्थित जे़ डी़ चौधरी कनिष्ठ महाविद्यालय की छात्रा सुभदा वाघमारे ने 93.67 प्रश अंक हासिल करते हुए जिले से तृतीय स्थान प्राप्त किया है़।
वाणिज्य संकाय से से जल जिले में टॉपर
वहीं जिले में वाणिज्य संकाय के परिणाम भी अच्छे रहे़। हिंगनघाट के हॉली फैथ जूनिअर कॉमर्स कॉलेज की छात्रा सेजल सुनील जैसवानी ने 96.33 प्रतिशत अंक लेकर वाणिज्य संकाय में जिले से प्रथम आने का बहुमान हासिल किया है़।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा जिला योजना समिति की बैठक में पालकमंत्री भोयर के निर्देश, 470 करोड़ की विकास योजनाओं से होगा कायाकल्प
वर्धा में गैस कटर से ATM काटकर ₹12.22 लाख की चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
टपकती छतें, दरकी दीवारें… वर्धा में 153 जिप स्कूलों की इमारतें जर्जर, हजारों छात्रों की सुरक्षा खतरे में
वर्धा के 153 जिला परिषद स्कूल भवन खतरनाक घोषित, शासन को भेजे जाएंगे नए निर्माण के प्रस्ताव
इसके अलावा वर्धा के गो़ से़ कॉमर्स कॉलेज की छात्रा मानसी अरविंद वालके ने 95.83 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान तो, इसी कॉलेज की छात्रा पलक जीवन पत्रकार ने 94.83 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले से तृतीय स्थान हासिल किया है़। इसी कॉलेज के पीयूष मानकर ने 94.50 प्रश अंक हासिल कर जिले से चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है़।
कला संकाय में रानी सिडाम प्रथम
वर्धा जिले में कला संकाय का परिणाम भी अच्छा रहा़। सेलू तहसील के वडगांव जंगली स्थित स्व़ लक्ष्णमराव मानकर गुरुजी आदिवासी आश्रम शाला की छात्रा रानी संतोष सिडाम ने 89.83 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए कला संकाय से जिले में प्रथम आने का बहुमान हासिल किया । वर्धा के यशवंत महाविद्यालय का छात्र करण उत्तम चव्हाण 86.83 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रहा़।
