-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Hinganghat Police Raid Illegal Liquor Seized 31st December
वर्धा पुलिस की ‘थर्टी फर्स्ट’ स्ट्राइक, हिंगनघाट में 23 लाख की अवैध शराब जब्त, माफियाओं में हड़कंप!
- Written By: प्रिया जैस
Wardha Crime News: वर्धा पुलिस का बड़ा एक्शन, हिंगनघाट में 23 लाख की अवैध शराब जब्त। थर्टी फर्स्ट से पहले शराब माफियाओं पर नकेल। आकाश उर्फ टिन्या फरार।

वर्धा में अवैध शराब जब्त (सौजन्य-नवभारत)
Wardha News: वर्धा में थर्टी फर्स्ट के मद्देनजर जिले में कानून एवं व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए वर्धा पुलिस द्वारा अवैध धंधों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा को अवैध शराब के भंडारण, बिक्री और परिवहन पर कार्रवाई के आदेश दिए गए थे।
इसी क्रम में 29 दिसंबर को स्थानीय अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 18 लाख 19 हजार 500 रुपये का अवैध मुद्देमाल जब्त किया है। गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा ने हिंगनघाट के संत कबीर वार्ड स्थित एक दुकान पर छापा मारा। इस दौरान आकाश उर्फ टिन्या गवली, अमरदीप उर्फ बॉम्ब जिवणे द्वारा अवैध देशी व विदेशी शराब का भंडारण किए जाने का खुलासा हुआ।
आरोपी मौके से हुआ फरार
छापेमारी के दौरान आरोपी आकाश पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। छापे में विभिन्न कंपनियों की बड़ी मात्रा में देशी शराब, एक प्लास्टिक कैरेट तथा एक कार क्रं. एमएच -20 डीजे -4740 कुल 18 लाख 19 हजार 500 रुपये का माल जब्त किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Akola News: लॉकडाउन में हुआ अकोला कृषि महाविद्यालय में बड़ा घोटाला, 97 फाइलें गायब होने का दावा
Amravati News: सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा, महिला से लाखों रुपये ऐंठे
Amravati News: नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार से मारपीट, महिला का विनयभंग
Bhandara News: दो जगह छापेमारी, 2.85 लाख का सड़वा महुआ और शराब बनाने का सामान जब्त
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल एवं अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी के निर्देश पर पीएसआई ओमप्रकाश नागापुरे, कर्मचारी अमर लाखे, धर्मेंद्र अकाली, दीपक जंगले, रोशन निंबोलकर, पवन पन्नासे, मुकेश ढोके, प्रफुल पुनवटकर, हर्षल सोनटक्के, रितेश कुर्हाडकर, राहुल लुटे ने अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें – सॉरी फैमिली, मैं आपका सहारा…अपनी ही मौत की पोस्ट डालकर युवक ने लगाई फांसी, पुसद में मची सनसनी
अवैध शराब का जखीरा जब्त, मामला दर्ज
हिंगनघाट पुलिस स्टेशन अंतर्गत डीची ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है और कुल 4 लाख 64 हजार 800 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर का डीबी दल परिसर में पेट्रोलिंग पर था।
इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि संत तुकडोजी वार्ड दीक्षित उर्फ गुटली मिलिंद भगत अपने घर में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर चिल्लर बिक्री कर रहा है। साथ ही वह अपनी दोपहिया एमएच-32 एआर-6917 से शराब की सप्लाई भी कर रहा है। इस सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस निरीक्षक अनिल राऊत के आदेश पर टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की।
घर की तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में शराब का जखीरा मिला। आरोपी के खिलाफ मामला किया गया दर्ज कुल 4 लाख 64 हजार 800 रुपये का मुद्देमाल अवैध रूप से मिलने पर पंचों की उपस्थिति में मौके पर ही जब्ती पंचनामा कर माल जब्त किया गया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
डीबी दल ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशीव वाघमारे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुशीलकुमार नायक तथा पुलिस निरीक्षक अनिल राऊत के निर्देश पर एपीआई पद्माकर मुंडे के मार्गदर्शन में डीबी दल पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। फिलहाल मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक पद्माकर मुंडे द्वारा की जा रही है।
Wardha hinganghat police raid illegal liquor seized 31st december
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पानी मिलेगा ?… उधर कॉर्नर में रखा है, वहीं से ले लीजिए…नागपुर के होटलों में FDA नियमों की धज्जियां
Aug 03, 2026 | 03:38 PMयौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण बरी, विनेश-बजरंग ने जताई निराश, बोले- लड़ाई जारी रहेगी, फैसले को देंगे चुनौती
Aug 03, 2026 | 03:33 PMअमेरिका छोड़ भारत क्यों लौटे अभिजीत दिपके? कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने किया सबसे बड़ा खुलासा
Aug 03, 2026 | 03:32 PMछात्रों या अपराधियों पर कार्रवाई? सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सरकार से पूछे ये तीखे सवाल
Aug 03, 2026 | 03:26 PMराउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले से निराश विनेश फोगाट, सिस्टम पर उठाए सवाल; हाईकोर्ट में देंगी चुनौती
Aug 03, 2026 | 03:24 PMमुंबई BMC में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों का बढ़ा बैकलॉग, शादी, वीजा और एडमिशन की प्रक्रिया हो रही प्रभावित
Aug 03, 2026 | 03:23 PMमानसून सत्र 2026: सीएम योगी ने विपक्ष से की सहयोग की अपील, कहा- किसानों और युवाओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Aug 03, 2026 | 03:23 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














