वर्धा में कचरा फेंकने वालों की अब खैर नहीं: प्रशासन सख्त, नियमों के उल्लंघन पर लगेगा भारी जुर्माना और नोटिस
Wardha Cleanliness News: वर्धा में खुले में कचरा फेंकने वालों पर अब दंडात्मक कार्रवाई होगी। जिला परिषद ने 11 गांवों की निगरानी के लिए सतर्कता समिति गठित की है। उल्लंघन करने वालों को नोटिस दिया जाएगा।
- Written By: रूपम सिंह
प्रतिकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Wardha Waste Management News: वर्धा शहर और आसपास के ग्राम पंचायत क्षेत्रों में मुख्य सड़कों पर बढ़ते कचरे की समस्या को देखते हुए अब प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा है। सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ अब दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस उद्देश्य से घनकचरा प्रबंधन के लिए जिला स्तरीय सतर्कता समिति का गठन किया गया है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमण ने जानकारी देते हुए बताया कि
वर्धा शहर और आसपास के क्षेत्रों में होटल, केटरर्स, मंगल कार्यालय, बाजार समितियों सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा बड़ी मात्रा में कचरा खुले में फेंका जा रहा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और नागरिकों के स्वास्थ्य पर खतरा उत्पन्न हो रहा है। कई बार समझाइश और सफाई अभियानों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया।
स्वच्छता बनाए रखने की अपील जिला
परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमण ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कोई समस्या नहीं, बल्कि एक आदत है, जिसे अपनाना सभी की जिम्मेदारी है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर विधान परिषद चुनाव: 18 जून को वोटिंग, आचार संहिता के बीच पर्यटन स्थलों पर भेजे गए स्थानीय जनप्रतिनिधि
चेंद्रपुर: घुग्घुस और सिंदेवाही में प्रतिबंधित गुटखा-तंबाकू पर बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये का माल जब्त
नागपुर में बोले गडकरी: 12 वर्षों में हुआ देश का अभूतपूर्व विकास, ‘डबल इंजन’ सरकार ने की सिर्फ विकास की राजनीति
महाराष्ट्र के टाइगर का अटूट पशु प्रेम, जब राजनीति की व्यस्तताओं को भूलकर सिर्फ डॉग लवर बन जाते हैं राज ठाकरे
समिति के प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं
- शहर और ग्राम पंचायत क्षेत्रों में कहीं भी कचरा जमा न होने देना।
- उसे तुरंत जहां कचरा जमा है, इंझापुर स्थित घनकचरा प्रबंधन प्रकल्प तक पहुंचाना।
- साफ किए गए स्थानों पर दोबारा कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाना। नगर परिषद और ग्राम पंचायत की कचरा गाड़ियों को नियमित रूप से क्षेत्र में संचालित करना।
- सभी केटरर्स, मंगल कार्यालय, लॉन और सभागृहों को गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके निर्धारित व्यवस्था के तहत निपटान करना अनिवार्य करना।
- यदि कोई भी संस्था या व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए कचरा खुले में फेंकता पाया गया, तो उसके खिलाफ नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया जाएगा।
ये भी पढ़ें :-वर्धा उपचुनाव: 27 ग्राम पंचायतों में प्रचार थमा, कल होगा मतदान; 3 सरपंच और 38 सदस्य पदों के लिए कड़ा मुकाबला
11 गांवों पर समिति करेगी निगरानी
यह समिति वर्धा शहर और आसपास की 9 ग्राम पंचायतों के 11 गांवों में घनकचरा प्रबंधन की निगरानी करेगी। समिति के गठन के निर्देश जिले के पालकमंत्री पंकज भोयर द्वारा दिए गए थे, जिसके अनुसार यह पहल की गई है।
समिति के अध्यक्ष के रूप में पंचायत समिति वर्धा के गटविकास अधिकारी कार्य करेंगे, जबकि सह-अध्यक्ष के रूप में नगर परिषद वर्धा के मुख्याधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगे। समिति में पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत समिति तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों के अधिकारी और पदाधिकारी शामिल किए गए हैं।
