वर्धा उपचुनाव: 27 ग्राम पंचायतों में प्रचार थमा, कल होगा मतदान; 3 सरपंच और 38 सदस्य पदों के लिए कड़ा मुकाबला

Wardha Local Polls News: वर्धा की 27 ग्राम पंचायतों में उपचुनाव हेतु प्रचार थमा। 27 अप्रैल को मतदान और 28 को नतीजे आएंगे। कई प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि शेष के लिए कड़ा मुकाबला जारी है।
Campaigning ends for Wardha GP by-elections. Voting for 3 Sarpanch & 38 member seats on April 27; results on April 28. Security tightened across 12 polling stations.
प्रतिकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Wardha By-election 2026: वर्धा  जिले की 27 ग्राम पंचायतों में 3 सरपंच तथा 38 सदस्य पदों के लिए चुनावी रणसंग्राम शुरू है। नौ दिन तक चले प्रचार के बाद शनिवार, 25 अप्रैल की शाम प्रचार थम गया। अब प्रत्याशी मौखिक प्रचार पर अधिक जोर दे रहे हैं। वहीं 27 अप्रैल को मतदान के लिए 12 मतदान केंद्र सज्ज हैं, जहां ईवीएम मशीनें रवाना कर दी गई हैं। हर केंद्र पर कड़ा पुलिस बंदोबस्त रखा जाएगा। सरपंच व सदस्य पद पर कब्जा जमाने के लिए राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी एड़ी-चोटी का जोर लगाते नजर आ रहे हैं।

लगभग 11 हजार महिला व पुरुष मतदाता इन प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। 27 ग्राम पंचायतों के 37 प्रभागों में 38 सदस्य तथा 3 सरपंच पदों के लिए उपचुनाव होने जा रहे हैं। कुछ सीटों पर सदस्य निर्विरोध विजयी हुए हैं, जबकि 19 सदस्य पद की सीटों पर किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया है। परिणामस्वरूप इन सीटों पर चुनाव नहीं होगा। शेष सीटों के लिए विभिन्न प्रवर्गों के प्रत्याशी अपना नसीब आजमा रहे हैं।

28 अप्रैल को चुनावी नतीजे घोषित होंगे। जिले में वर्धा तहसील की 4, देवळी तहसील की 2, सेलू की 1, आर्वी की 8, आष्टी की 3, कारंजा की 2, हिंगनघाट की 1 तथा समुद्रपुर तहसील की 6 ग्राम पंचायतों में उपचुनाव हो रहा है। ग्राम पंचायत के चुनाव काफी संवेदनशील माने जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त तैनात रखा जाएगा। सभी प्रत्याशियों को प्रचार के लिए नौ दिन का समय दिया गया था। शनिवार देर शाम प्रचार थम गया।

13 ग्राम पंचायतों में सदस्य आए निर्विरोध

27 ग्राम पंचायतों के लिए होने जा रहे उपचुनाव में लगभग 13 सदस्य सीटों पर प्रत्याशी निर्विरोध विजयी हुए हैं। वर्धा तहसील के झाडगांव ग्राम पंचायत के प्रभाग 1 से सर्वसाधारण महिला गुट से कल्पना सुनील कुरटकार, प्रभाग 2 में अनुसूचित जाति गुट से सतीश राजकुमार पानसे, प्रभाग 3 में नामाप्र महिला गुट से जयश्री आशीष कुचेवार तथा सर्वसाधारण गुट से विशाल दिलीप पाटील निर्विरोध विजयी हुए हैं। जऊळगांव ग्राम पंचायत के प्रभाग 2 में अनुसूचित जाति प्रवर्ग से चेतन सुरेश नगराळे, बोरगांव (नांदोरा) में प्रभाग 2 से नामाप्र शांताराम खोत विजयी हुए।

आर्वी तहसील की पिपरी (भुतडा) ग्राम पंचायत के प्रभाग 2 में अनुसूचित जाति प्रवर्ग से भोजराज भोवरे, नांदोरा (काळे) के प्रभाग 3 से अनुसूचित जाति प्रवर्ग में मीना सोपान सातपुडके विजयी हुए। आष्टी तहसील के पिलापुर ग्राम पंचायत के प्रभाग 3 में नामाप्र धीरज मनोहर बास्कवरे, दुगवाडा ग्राम पंचायत के प्रभाग 2 में सामान्य महिला प्रवर्ग से पल्लवी विनोद ताथोडे, हिंगनघाट के आजनगांव (गौळ) के प्रभाग 2 में नामाप्र श्रीधर मनोहर बोभाटे, वहीं समुद्रपुर के वायगांव (गोंड) ग्राम पंचायत के प्रभाग 3 में सामान्य महिला प्रवर्ग से रोहिणी सुभाष खडकर तथा वाघेडा ग्राम पंचायत के प्रभाग 1 में सामान्य महिला प्रवर्ग से विद्या विजय कोल्हे निर्विरोध विजयी हुए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com