वर्धा में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, समुद्रपुर और हिंगनघाट में दो अलग-अलग मामलों में आरोपी गिरफ्तार
Wardha News: वर्धा में समुद्रपुर और हिंगनघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई में गांजा बेचते दो मामलों में आरोपी पकड़े गए। 1.55 लाख व 63,500 रुपये का माल, गांजा, बाइक और मोबाइल जब्त किए गए।
- Written By: रूपम सिंह
समुद्रपुर और हिंगनघाट पुलिस कार्रवाई (सोर्सः नवभारत)
Wardha Ganja Seller News: स्थानीय अपराध शाखा की पुलिस टीम ने समुद्रपूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जाम में छापेमारी कर गांजा विक्रेता की गिरफ्तारी की। यह कार्रवाई गुरुवार 22 को की गई, जिसमें गांजे के साथ 1.55 लाख रुपये का माल पुलिस ने जब्त किया। नशीले पदार्थों बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल ने दिए है।
इसी के तहत स्थानीय अपराध शाखा की टीम समुद्रपूर क्षेत्र में गश्त पर थी, जब उन्हें गुप्त सूचना मिली और उन्होंने जाम में कार्रवाई की।पुलिस ने जाम वार्ड 3 के निवासी सचिन भगवान सहारे के घर पर छापा मारा। वहां सचिन सहारे और उसका नाबालिग साथी गांजा बेचते हुए पकड़ा गया।
इसके बाद पुलिस ने उनके पास से 1 किलो 27 ग्राम गांजा, एम.एच. 34 बी.डब्ल्यू 9547 नंबर की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन समेत कुल 1,55,540 रुपये का माल जब्त कर आरोपियों के खिलाफ समुद्रपुर थाना में मामला दर्ज किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी, पुलिस गई। उपनिरीक्षक सलाम कुरेशी, अरविंद येनुरकर, रोशन निंबोलकर, रवी पुरोहित, सागर भोसले और अभिषेक नाईक द्वारा की गई।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में लंपी वायरस के खिलाफ युद्ध स्तर पर टीकाकरण शुरू, जिलों को भेजी गईं गोट पॉक्स वैक्सीन की 37 लाख खुराक
नागपुर APMC को ‘राष्ट्रीय दर्जा’ देने पर सुनील केदार भड़के; सरकार पर लगाया भेदभाव और राजनीतिक पक्षपात का आरोप
राज ठाकरे के जन्मदिन पर 5 रुपए सस्ता मिल रहा पेट्रोल; मनसे कार्यकर्ताओं की इस पहल ने जीता जनता का दिल
नासिक विधान परिषद चुनाव: राकांपा विधायक खोसकर का अपनी ही महायुति के उम्मीदवार दराडे पर हमला, लेटर-वॉर तेज
ये भी पढ़े:- लाडकी बहिन योजना: e-KYC में गड़बड़ी से बंद हुए लाभ, वर्धा में पात्र महिलाओं की जांच के लिए लगेंगे शिविर
हिंगनघाट पुलिस ने शहालंगडी में की कार्रवाई
शहर में पेट्रोलिंग करते समय हिंगनघाट पुलिस को गांजा बिक्री के बारें में जानकारी मिली। इसके बाद शहलगडी मंदिर रोड पर नाकाबंदी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया प्रज्योत वीरशैन थुल 23 वर्ष को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली गई। जिसमे एक पन्नी में हरे काले रंग की पत्तियां फूल देट और बीज वाली वनस्पति मिली। वो चीज गांजा होने बात पता चली इस जब्त गाजा का वजन 177 ग्राम बताया जा रहा है। दोपहिया वाहन एमएच 32 एएक्स 4066 ऐसा कुल 63,500 रुपयों का माल जब्त किया, आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध दर्ज किया है। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक अनिल राउत के मार्गदर्शन में प्रशांत ठोंबरे कर रहे है।
