Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा में FDA की बड़ी कार्रवाई, 8 गुटखा कारोबारियों पर शिकंजा, 40 नमूने जांच को भेजे

Wardha FDA Action: वर्धा जिले में FDA ने मिलावटखोरी और प्रतिबंधित गुटखा कारोबार के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। एक माह में 40 नमूने लिए गए और 8 कारोबारियों पर FIR दर्ज हुई।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jul 01, 2026 | 07:32 AM

अन्न व औषध प्रशासन महाराष्ट्र (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Wardha FDA Seized Ghee And Tobacco: राज्य में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा मिलावटखोरी और प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वर्धा जिले में भी एफडीए एक्शन मोड में है।

पिछले एक माह के दौरान विभाग ने वर्धा जिले भर में लगातार कार्रवाई करते हुए 29 प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के 40 नमूने (सैंपल) लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला (लैब) भेजे हैं। इसके अलावा, प्रतिबंधित गुटखा एवं सुगंधित तंबाकू की बिक्री और तस्करी के मामलों में 8 कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई है।

सबसे बड़ी कार्रवाई 31 मई को ‘गोरस भंडार’ पर की गई थी, जहां से लगभग 25.86 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। इस दौरान दूध, छाछ, घी और खोवा के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। हालांकि, उनकी रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। जांच पूरी होने तक गोरस भंडार में सभी प्रकार के उत्पादन पर रोक लगा दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें

लापरवाही अफसर की, तो जुर्माना भी जेब से! HC ने नागपुर मनपा उपायुक्त को फटकारा- अपनी सैलरी से भरो 10 हजार रूपए

यवतमाल की शालाओं में लौटी रौनक, जिलाधिकारी ने जिला परीक्षद विद्यालय में विद्यार्थियों संग मनाया प्रवेश उतसव

मंत्री आशिष शेलार ने कहा- MPSC परीक्षा अब होगी कंप्यूटर आधारित, निजीकरण नहीं होगा

महाराष्ट्र में बाल अपराधियों की आयु सीमा 16 वर्ष करने का प्रस्ताव,गंभीर अपराधों पर सख्ती की तैयारी

वर्धा FDA के सहायक आयुक्त प्रफुल्ल टोपले के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविराज धाबर्डे, पीयूष मानवटकर और हुमागौरी पिंपरे की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है, जिससे मिलावटखोरों और अवैध रूप से गुटखा बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

FDA की कार्रवाई के दौरान एक चौंकाने वाला मामला भी सामने आया। 4 जून को वर्धा शहर के मालगुजारी पुरा स्थित जितेंद्र भुतड़ा के ‘शंकर ट्रेडिंग’ पर छापा मारते हुए करीब 50 हजार रुपये मूल्य का ‘गोपी श्री काऊ घी’ जब्त किया गया। घी के तीन नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए थे। 29 जून को प्राप्त रिपोर्ट में यह घी मानव उपभोग (खाने) के लिए अनुपयुक्त पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घी गुजरात के अहमदाबाद स्थित ‘हर्ष डेयरी’ से लगभग 400 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जाता था और ग्राहकों को 600 रुपये प्रति किलो में बेचा जाता था। इसे पूजा के घी के रूप में बेचा जा रहा था, जबकि पैकेट पर इस संबंध में कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं था।

FDA ने इसे जनस्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ मानते हुए गुजरात स्थित हर्ष डेयरी को भी नोटिस जारी किया है। शंकर ट्रेडिंग के खिलाफ जुर्माना, प्रतिष्ठान सील करने अथवा न्यायालयीन कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

14.62 लाख रुपये का प्रतिबंधित माल जब्त

FDA ने पिछले 29 दिनों में प्रतिबंधित गुटखा एवं सुगंधित तंबाकू के खिलाफ 8 बड़ी कार्रवाइयां की हैं। इन मामलों में 8 आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। कार्रवाई के दौरान 1,097 किलोग्राम प्रतिबंधित सामग्री, जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख 62 हजार 260 रुपये है, जब्त की गई। सभी मामलों की पुलिस जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:- मंत्री आशिष शेलार ने कहा- MPSC परीक्षा अब होगी कंप्यूटर आधारित, निजीकरण नहीं होगा

कारंजा में 660 किलो आटा किया बरामद

इसके अलावा, 16 जून को कारंजा-घाड़गे स्थित ‘एग्रोशाइन इंडस्ट्रीज’ पर कार्रवाई करते हुए एफडीए ने 660 किलोग्राम आटा, जिसकी कीमत 29,040 रुपये है, जब्त किया। जांच में उत्पाद की पैकेजिंग और लेबलिंग में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई।

-नवभारत लाईव के लिए विशाल कट्टोजवार कि रीपोर्ट

Wardha fda action gutkha seizure food adulteration

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 07:32 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.