- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Encroachment Action Footpath Poor Businessmen Being Targeted Traffic Control Mess
अतिक्रमण कार्रवाई या नौटंकी…फुटपाथ व्यवसायियों को किया जा रहा टार्गेट! यातायात नियंत्रण पर उठे सवाल
वर्धा में सड़क पर अतिक्रमण कर रहे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए समिति का गठन किया गया। ये कार्रवाई केवल गरीब व्यवसायियों तक ही सीमित होकर रह गई है। समिति की दो दिन की कार्रवाई ने यातायात नियंत्रण पर भी सवाल खड़ा किया।
- Written By: प्रिया जैस

वर्धा में अतिक्रमण (सौजन्य-नवभारत)
वर्धा: उपविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता वाले यातायात नियंत्रण समिति की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ मुहिम आरंभ की थी। लेकिन 2 दिन आर्वी नाका व बजाज चौक परिसर का अतिक्रमण हटाने के बाद अभियान रुक गया। दोनों दिन केवल फुटपाथ पर व्यवसाय करनेवाले गरीब लोगों को ही टार्गेट किया गया, ऐसी चर्चा है। मार्गों पर अतिक्रमण के चलते यातायात की समस्या जस के तस बनी होने से कार्रवाई नौटंकी साबित होने का आरोप लगाया जा रहा है।
यातायात नियंत्रण समिति की भूमिका पर भी सवाल उठाएं जा रहे है। खासकर शहर के मार्केट परिसर के अंदरुनी मार्गों पर अतिक्रमण की समस्या गंभीर बनी हुई है। सड़क पर ही वाहनों की पार्किंग की जाती है। इतना ही नहीं तो दुकानदारों ने सड़क तक निर्माण कार्य कर रखा है। साथ ही दुकान का सामान सड़क पर रखा जाता है। जिससे मार्ग पूर्णत: सिकुड़ गया है।
2 दिन में कार्रवाई की बंद
त्यौहार के दिनों में मार्ग से अवागमन करने के लिए जगह नहीं रहती। परिणामवश जिलाधिकारी द्वारा उपविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में अतिक्रमण नियंत्रण समिति की स्थापना की थी। जिसमें नगर परिषद के मुख्याधिकारी व शहर पुलिस थाने के थानेदार का समावेश है। गुरूवार एवं शुक्रवार को दो दिन मार्गों का अतिक्रमण हटाया गया। आर्वी नाका व बजाज चौक परिसर में कार्रवाई की गई।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: राज्य में आज आंधी और बारिश की चेतावनी, जानें क्या आपके शहर में भी होगी बारिश?
NEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
डिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
जनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
इस दौरान सड़क किनारे फुटपाथ पर व्यवसाय करनेवाले बंडीधारक एवं ठेले हटाए गए। इसके बाद कार्रवाई बंद कर दी गई है। आर्वी नाका व बजाज चौक परिसर के साथ ही अन्य मार्गों व मार्केट परिसर का अतिक्रमण जस के तस बना है। यातायात नियंत्रण समिति की दो दिवसीय अतिक्रमण हटाओ मुहिम के दौरान केवल गरीब छोटे व्यवसायी जो सडक किनारे बंडीयां लगाते है, उन्हें ही टार्गेट किया गया। स्थायी दुकानदारों के अतिक्रणम को हाथ तक नहीं लगाया, ऐसा आरोप लगाया गया है। यातायात नियंत्रण समिति की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
इन मार्गों पर अत्याधिक परेशानी
कपड़ा लाईन, सराफा लाईन, गोल बाजार श्रीराम मंदिर, दुर्गा टॉकीज रोड, सिंधी लाईन, अनाज लाईन, विठ्ठल मंदिर रोड, इंगोले चौक रोड, वंजारी चौक रोड, बैचलर रोड मगनवाडी परिसर आदि मार्गों पर स्थायी दुकानदारों ने सड़क पर अनधिकृत रूप से निर्माणकार्य कर रखा है। इतना ही नहीं तो सड़क पर दुकान का सामान रखे जाने से सड़क पूर्णत: सिकुड़ गई है।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
यह कार्रवाई भेदभावपूर्ण
कांग्रेस नेता सुधीर पांगुल ने कहा यातायात नियंत्रण समिति द्वारा 2 दिन शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में भेदभाव की नीति सामने आयी है। केवल सड़क पर बंडीयां लगाकर फल, सब्जी, कपडे़ आदि वस्तुएं बेचने वालों को हटाया गया। वह कड़ी धूप में जैसे तैसे व्यवसाय कर अपने परिवार का पालन पोषण करते है। अवागमन में समस्या न हो इस दृष्टीकोण से उन्हें व्यवसाय के लिए सहीं जगह उपलब्ध करनी चाहिए। सीधे कार्रवाई करना उनका रोजगार छीनने जैसा है।
Wardha encroachment action footpath poor businessmen being targeted traffic control mess
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 24 मई LIVE: विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ आज द्विपक्षीय वार्ता करेंगे मार्को रुबियो
May 24, 2026 | 06:43 AMव्हाइट हाउस के पास फिर चली गोलियां, हमलावर ने 25 राउंड की फायरिंग, घटना के वक्त अंदर थे डोनाल्ड ट्रंप
May 24, 2026 | 06:34 AMHoroscope 24 May 2026: आज जन्मे जातकों का कैसा रहेगा नया साल? जानें कितने होनहार निकलेंगे आज पैदा हुए बच्चे
May 24, 2026 | 06:07 AMNagpur Weather: सूरज दिखाएगा रौद्र रूप! नागपुर में आज रिकॉर्डतोड़ गर्मी का अनुमान, जानें कैसा होगा मौसम?
May 24, 2026 | 06:05 AMSmartphone कर रहा जेब खाली? ये Hidden Features बचा सकते हैं हर महीने हजारों रुपये, ज्यादातर लोग नहीं जानते
May 24, 2026 | 05:56 AMMaharashtra Weather: राज्य में आज आंधी और बारिश की चेतावनी, जानें क्या आपके शहर में भी होगी बारिश?
May 24, 2026 | 05:50 AMनई Tata Tiago Facelift में मिलेगा 360 कैमरा और नया लुक, पुरानी मॉडल से कितनी बदली? देखें पूरा Comparison
May 24, 2026 | 03:29 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM













