Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Wardha News: धनोडी प्राथमिक विद्यालय में स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे छात्र

Dhanodi School Slab Collapse: वर्धा जिले के आर्वी तहसील के धनोडी (नांदपुर) जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय की कक्षा का स्लैब गिरने से बड़ा हादसा टल गया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 14, 2026 | 01:02 PM

धनोडी विद्यालय- प्रतिकात्मक तस्वीर (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Wardha School Accident: वर्धा जिले के आर्वी तहसील अंतर्गत ग्राम धनोडी (नांदपुर) स्थित जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय की कक्षा का स्लैब गिरने से बड़ा हादसा टल गया। यह घटना 11 जुलाई 2026 की रात को हुई। रात का समय होने और विद्यालय बंद रहने के कारन कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना ने सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतों की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस मामले को लेकर ग्राम नांदपुर निवासी अरविंद लिल्लोरे ने 13 जुलाई को उपविभागीय अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस को ज्ञापन सौंपकर जिला परिषद वर्धा और पंचायत समिति आर्वी के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बड़ा हादसा टला, नए भवन की मांग तेज

ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति के बारे में करीब एक वर्ष पहले ही विद्यालय की मुख्याध्यापिका रेखा हिवाले तथा ग्राम पंचायत धनोडी (नांदपुर) की सरपंच कोमल सागर कोल्हे ने पंचायत समिति, आर्वी और जिला परिषद, वर्धा को लिखित रूप से अवगत कराया था।

सम्बंधित ख़बरें

गड़चिरोली में वन महोत्सव पर विद्यार्थियों ने किया सीडबॉल प्रसारण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

यवतमाल नगर परिषद चुनाव के 6 महीने बाद भी विकास कार्य ठप, नगराध्यक्ष और पार्षदों पर उठ रहे सवाल

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, नितेश राणे के लव जिहाद बयान पर वारिस पठान का पलटवार

नवभारत एजुकेशन समिट-2026: सरकारी स्कूलों की दशा बदलने के लिए सरकार, शिक्षक व पालकों का साथ आना जरूरी-पंकज भोयर

साथ ही पुराने भवन को ध्वस्त कर नया भवन बनाने का अनुरोध भी किया गया था। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से ग्रामीन क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों को सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने तथा धनोडी (नांदपुर) प्राथमिक विद्यालय के नए भवन के निर्मान के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।

ये भी पढ़े: वर्धा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल, भारी तनाव

अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

अरविंद लिल्लोरे ने ज्ञापन में कहा है कि यदि यह हादसा विद्यालय के समय हुआ होता तो गंभीर जनहानि हो सकती थी। इसलिए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के
खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए और विद्यालय के लिए तत्काल नया भवन स्वीकृत किया जाए।

बताया गया है कि विद्यालय में केवल एक ही कक्ष है, जिसमें कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को पढ़ाया जाता है। विद्यालय में दो शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। भवन की असुरक्षित स्थिति और पर्याप्त कक्षों के अभाव के कारण विद्यार्थियों की संख्या घटकर 24 रह गई है।

Wardha dhanodi zp school slab collapse new building demand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 12:48 PM

Topics:  

  • Council Schools
  • Maharashtra News
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.