Wardha News: गणेशोत्सव के लिए वर्धा से कोकण जाएंगी 40 एसटी बसें, जिले की परिवहन सेवा पर असर की आशंका

Ganesh Festival Special Buses: गणेशोत्सव के लिए वर्धा विभाग के पांच डिपो से 40 एसटी बसें 9 सितंबर को कोकण के लिए रवाना होंगी। जिले की परिवहन सेवा और लंबी दूरी की फेरियां प्रभावित होने की आशंका है।
wardha 40 st buses konkan ganeshotsav 2026
वर्धा से कोकण एसटी बसें (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Wardha ST Buses To Konkan: आगामी 14 सितंबर से गणेशोत्सव प्रारंभ होने जा रहा है। कोकण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गणेशोत्सव मनाया जाता है। ऐसे में यात्रियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल ने अतिरिक्त बसें कोकण क्षेत्र में भेजने का निर्णय लिया है। इसके तहत वर्धा विभाग के पांच डिपो से करीब 40 एसटी बसें 9 सितंबर को कोकण के लिए रवाना की जाएंगी।

गौरी-गणपति उत्सव के दौरान अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था के संबंध में मध्यवर्ती कार्यालय की ओर से वर्धा विभागीय नियंत्रक को पत्र जारी किया गया है। इसमें वर्ष 2026 के गणेशोत्सव को ध्यान में रखते हुए मुंबई प्रदेश सहित कोकण क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

wardha 40 st buses konkan ganeshotsav 2026
Nashik News: गणेश मूर्तियों के दाम 30% तक बढ़े, भक्तों को चुकानी होगी अधिक कीमत, बारिश और युद्ध का असर

वर्धा विभाग से पालघर विभाग को अतिरिक्त बसें

इसके तहत वर्धा विभाग से पालघर विभाग को अतिरिक्त बसें भेजी जानी हैं। फलस्वरूप 9 सितंबर को सुबह 11 बजे जिले के पांच डिपो से कुल 40 एसटी बसें कोकण के लिए रवाना होंगी। इनमें वर्धा डिपो से 10, आर्वी डिपो से 10, हिंगनघाट डिपो से 10, तलेगांव श्यामजीपंत डिपो से 5 तथा पुलगांव डिपो से 5 बसें शामिल हैं।

जिले की परिवहन सेवा प्रभावित होने की आशंका

वर्धा विभाग से बड़ी संख्या में एसटी बसें कोकण के लिए भेजे जाने से जिले की परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। कुछ लंबी दूरी की फेरियां रद्द होने की संभावना भी है। प्रत्येक दो एसटी बसों के साथ एक वाहक भेजा जाना है। वहीं, 40 सीटों की क्षमता वाली साधारण बसें भेजी जाएंगी, ऐसा बताया गया है। गणेशोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में एसटी बसें कोकण के लिए रवाना होने के बावजूद जिले की परिवहन सेवा प्रभावित न हो, इस दृष्टि से राज्य परिवहन महामंडल की ओर से बसों का नियोजन किया जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com