Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बच्चों का टीकाकरण पड़ा बंद, मात्र 23.79 प्रश ने लिए दोनों डोज

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 30, 2022 | 01:30 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

वर्धा. जिले में कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए 12 से 14 आयुगुट के बच्चों को कोर्बेवैक्स का टीका दिया जा रहा है़ परंतु स्कूलें बंद होने के कारण यह मुहिम पूर्णत: प्रभावित हो गई है़ जिले में अब तक मात्र 23.79 प्रतिशत ही बालकों ने दोनों डोज पूर्ण किए है़ यहीं नहीं तो दूसरा व बूस्टर डोज लेने के लिए लोग आगे नहीं आ रहे है.

बता दें कि जिले में कोरोना महामारी का असर खत्म होते ही टीकाकरण से नागरिकों ने मुंह फेर लिया है़ पहली व दूसरी लहर में जिले में बड़ी संख्या में जीवितहानि हुई थी़ उस दौरान टीकाकरण को नागरिकों ने अच्छा प्रतिसाद दिया़ परंतु वर्तमान में बड़ी मुश्किल से लोग केंद्र पर पहुंच रहे है़  सरकार ने 12 से 14 के बालकों का भी टीकाकरण शुरू किया है़  शुरुआती दिनों में स्कूलें शुरू रहने से अच्छा प्रतिसाद मिला.  

स्कूलें बंद होने से मुहिम हुई प्रभावित

जिले में 41 हजार 362 बालकों के टीकाकरण का लक्ष्य है़ इनमें से 28 हजार 552 ने पहला तथा 9 हजार 842 ने दूसरा टीका पूर्ण कर लिया है़ आज भी अनेक बालक टीके से वंचित है़ उल्लेखनीय हैं कि गर्मी की छुट्टियां होने से स्कूलें बंद है़ इस कारण मुहिम पूर्णत: प्रभावित हो गई है़ पालक भी अपने पाल्य को लेकर केंद्र पर नहीं पहुंच रहे है़ यही स्थिति 15 से 17 आयु गुट के किशोरों की बनी हुई है़ अब तक इस आयु गुट के 39 हजार 535 किशोर ने पहला तथा 24 हजार 194 ने दूसरा टीका पूर्ण किया है़  कुल 63 हजार 990 किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य है.

सम्बंधित ख़बरें

Wardha Weather: वर्धा में बेमौसम बारिश के आसार, अगले 3 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

वर्धा जिला परिषद बजट: 22.50 करोड़ में जिले के विकास का रोडमैप तैयार, छात्रों और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा

1008 हैंडपंप और बोरवेल स्थायी रूप से बंद, जलसंकट से निपटने की तैयारी शुरू, वर्धा में बनाए जाएंगे 198 नए बोरवेल

वर्धा में बनेगा मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय, मंत्री नितेश राणे ने दी मंजूरी, हाई-टेक बाजार से बदलेगी किस्मत

केवल 18,727 ने लिया बूस्टर डोज

दूसरी ओर जिन लोगों के दोनों टीके पूर्ण होकर नौ माह हुए है़ ऐसे लोगों को बूस्टर डोज दिया जा रहा है़ जिले में अब तक 18 हजार 727 लोगों ने ही बूस्टर डोज लिया है, जिसका प्रश केवल 10.08 दर्ज है. 

10.70 लाख के टीकाकरण का लक्ष्य

उल्लेखनीय हैं कि, जिले में सभी आयुगुट के कुल 10 लाख 70 हजार 352 लाभार्थियों के टीकाकरण का लक्ष्य है़ इनमें से अब तक 10 लाख 17 हजार 383 ने पहला टीका पूर्ण कर लिया है़ वहीं 7 लाख 70 हजार 637 ने दूसरा टीका पूर्ण किया है़ आज भी असंख्य लाभार्थी टीकाकरण से वंचित बताये जा रहे है़ स्वास्थ्य केंद्र पर जब तक आठ से दस लोग इकठ्ठा नहीं होते तब तक वायल नहीं फोड़ा जा रहा.

Vaccination of children stopped only 23 79 people took both doses

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2022 | 01:30 AM

Topics:  

  • Wardha
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.