-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Vaccination Of Children Stopped Only 23 79 People Took Both Doses
बच्चों का टीकाकरण पड़ा बंद, मात्र 23.79 प्रश ने लिए दोनों डोज
- Written By: नवभारत डेस्क

वर्धा. जिले में कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए 12 से 14 आयुगुट के बच्चों को कोर्बेवैक्स का टीका दिया जा रहा है़ परंतु स्कूलें बंद होने के कारण यह मुहिम पूर्णत: प्रभावित हो गई है़ जिले में अब तक मात्र 23.79 प्रतिशत ही बालकों ने दोनों डोज पूर्ण किए है़ यहीं नहीं तो दूसरा व बूस्टर डोज लेने के लिए लोग आगे नहीं आ रहे है.
बता दें कि जिले में कोरोना महामारी का असर खत्म होते ही टीकाकरण से नागरिकों ने मुंह फेर लिया है़ पहली व दूसरी लहर में जिले में बड़ी संख्या में जीवितहानि हुई थी़ उस दौरान टीकाकरण को नागरिकों ने अच्छा प्रतिसाद दिया़ परंतु वर्तमान में बड़ी मुश्किल से लोग केंद्र पर पहुंच रहे है़ सरकार ने 12 से 14 के बालकों का भी टीकाकरण शुरू किया है़ शुरुआती दिनों में स्कूलें शुरू रहने से अच्छा प्रतिसाद मिला.
स्कूलें बंद होने से मुहिम हुई प्रभावित
जिले में 41 हजार 362 बालकों के टीकाकरण का लक्ष्य है़ इनमें से 28 हजार 552 ने पहला तथा 9 हजार 842 ने दूसरा टीका पूर्ण कर लिया है़ आज भी अनेक बालक टीके से वंचित है़ उल्लेखनीय हैं कि गर्मी की छुट्टियां होने से स्कूलें बंद है़ इस कारण मुहिम पूर्णत: प्रभावित हो गई है़ पालक भी अपने पाल्य को लेकर केंद्र पर नहीं पहुंच रहे है़ यही स्थिति 15 से 17 आयु गुट के किशोरों की बनी हुई है़ अब तक इस आयु गुट के 39 हजार 535 किशोर ने पहला तथा 24 हजार 194 ने दूसरा टीका पूर्ण किया है़ कुल 63 हजार 990 किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य है.
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: वर्धा मेडिकल कॉलेज निर्माण को मिली तकनीकी मंजूरी, 403.89 करोड़ की परियोजना जल्द शुरू
Wardha News: साहर PHC के वैद्यकीय अधिकारी पर कर्मचारियों के गंभीर आरोप, जांच समिति गठित
वर्धा महाआरोग्य शिविर में 6,608 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, हजारों मरीजों को मिला लाभ
वर्धा में बाढ़ का खतरा: 213 गांव रेड जोन में, 27 अति संवेदनशील गांवों पर प्रशासन की विशेष नजर
केवल 18,727 ने लिया बूस्टर डोज
दूसरी ओर जिन लोगों के दोनों टीके पूर्ण होकर नौ माह हुए है़ ऐसे लोगों को बूस्टर डोज दिया जा रहा है़ जिले में अब तक 18 हजार 727 लोगों ने ही बूस्टर डोज लिया है, जिसका प्रश केवल 10.08 दर्ज है.
10.70 लाख के टीकाकरण का लक्ष्य
उल्लेखनीय हैं कि, जिले में सभी आयुगुट के कुल 10 लाख 70 हजार 352 लाभार्थियों के टीकाकरण का लक्ष्य है़ इनमें से अब तक 10 लाख 17 हजार 383 ने पहला टीका पूर्ण कर लिया है़ वहीं 7 लाख 70 हजार 637 ने दूसरा टीका पूर्ण किया है़ आज भी असंख्य लाभार्थी टीकाकरण से वंचित बताये जा रहे है़ स्वास्थ्य केंद्र पर जब तक आठ से दस लोग इकठ्ठा नहीं होते तब तक वायल नहीं फोड़ा जा रहा.
Vaccination of children stopped only 23 79 people took both doses
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PMInternational Tiger Day: भारतीय बाघों के DNA में बदलाव ने बढ़ाई चिंता, इनब्रीडिंग पर वैज्ञानिकों की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 12:40 PMनड्डा vs खरगे: संसद में खरगे के बयान पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- मुझे क्लासरूम से गिरफ्तार किया, भारी बवाल
Jul 29, 2026 | 12:38 PMThe Alliance: सीमा सजदेह ने एक्स हसबैंड सोहेल खान को किया सपोर्ट, रिश्ते ने जीता दिल
Jul 29, 2026 | 12:34 PMCWG 2026 Day 7: मुरली श्रीशंकर से गोल्ड की उम्मीद, आज भारत के लिए दांव पर 9 मेडल इवेंट्स
Jul 29, 2026 | 12:32 PMएडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर दी IIT कानपुर की वेबसाइट, लेकिन FIR की जगह मिला इंटर्नशिप का मौका
Jul 29, 2026 | 12:32 PMजनता के पैसों की बर्बादी! 6 महीने पहले खरीदी स्कॉर्पियो नापसंद, अब BMC पदाधिकारियों को चाहिए ‘इनोवा क्रिस्टा’
Jul 29, 2026 | 12:32 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














