- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Traffic Difficult Due To Watery Roads Kingdom Of Mud Getting Invitation To Accident
जलमय सड़कों से आवागमन मुश्किल, कीचड़ का साम्राज्य, मिल रहा दुर्घटना को न्योता
- Written By: नवभारत डेस्क

कारंजा घाडगे (सं). स्थानीय नगर पंचायत की लापरवाही के चलते फिलहाल शहर के अधिकतर सड़क जलमय हो गई हैं. जिससे पानी भरे गड्ढों से आवागमन करना नागरिकों के लिए मुश्किल हो गया है. मार्ग पर कीचड़ का साम्राज्य होकर आये दिन दुर्घटना को न्योता मिल रहा है. इस ओर संबंधितों की अनदेखी कायम होने से नागरिकों में रोष व्याप्त है.
नगरपंचायत क्षेत्र के पंचायत समिति से मॉडल हाईस्कूल तक तथा शहर के अन्य रोड पर सभी ओर गड्ढों का साम्राज्य है. बारिश का आगमन होते ही इन गड्ढों में पानी भर गया है. जिससे आवागमन करते समय वाहन चालकों के साथ पैदल चलनेवाले नागरिकों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. पंचायत समिति के गेट से मॉडल हाईस्कूल के गेट तक अनेक दिनों से मार्ग पूरी तरह से उखड़ गया है.
मार्ग पर हुए गड्ढे, भरा पानी
पंचायत समिति के समक्ष सीमेंट का ऊंचा रोड है. इस रोड पर फोर वीलर वाहन चलाते समय वाहन का चेचिस जमीन में लगता है. अनेक दिनों से मार्ग पर बड़े गड्ढे हुए हैं. अब इन गड्ढों में बारिश का पानी जमा रहता है. जिससे मार्ग पर कीचड का साम्राज्य निर्माण हुआ है. इस मार्ग पर विद्यार्थियों का भी आवागमन होता है. जिससे बदहाल सड़क से आवागमन करते समय आये दिन दुर्घटना को न्योता मिल रहा है. जिससे मार्ग की दुरुस्ती करने की मांग की जा रही है.
सम्बंधित ख़बरें
3 किमी की सड़क, सालों का इंतजार! नागपुर का पुराना भंडारा रोड कब होगा पूरा? धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी
वर्धा की वना नदी में डूबे पिता, बेटी समेत तीन; अवैध रेत उत्खनन से बने गहरे गड्ढों के कारण हुआ दर्दनाक हादसा
वर्धा में गर्मी का नया रिकॉर्ड: 46.08 डिग्री तापमान के साथ विदर्भ का सबसे गर्म जिला बना, सड़कों पर पसरा सन्नाट
वर्धा में फिल्मी स्टाइल में कार्रवाई: दारोडा टोल नाके पर घेराबंदी कर अंतरराज्यीय चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
सीमेंट रोड बनाना आवश्यक
यहा पर सीमेंट मार्ग का निर्माण करना आवश्यक है. परंतु नगर पंचायत की अनदेखी कायम है. नागरिक सीमेंट मार्ग की प्रतीक्षा में है. परंतु लापरवाही के चलते मार्ग के गड्ढे और गहरे हो गए हैं. जिससे आये दिन दुर्घटना हो रही है.

पानी से निकालना पड़ रहा रास्ता
वार्ड नंबर 15 व 16 के ज्वाइंट के रोड पर कुछ जगह बड़े गड्ढे हुए हैं. जिसमें पानी जमा रहता है. इस मार्ग से खरीदी बिक्री कार्यालय, गोपाल सोसायटी व नागरी बस्ती है. नागरिकों का दिन-रात आवागमन शुरू रहता है. परंतु नागरिकों को पानी से भरे गड्ढों के बीच से मार्ग निकालना पड़ता है. जिससे मार्ग की दुरुस्ती करने की मांग की जा रही है.
नपं मुख्याधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मार्ग की दुरुस्ती की मांग को लेकर कारंजा नागरी समस्या संघर्ष समिति ने नगरपंचायत के प्रभारी मुख्याधिकारी किशोर सालवे को ज्ञापन सौंपा. आगामी सात दिनों में गड्ढे बुझाएं अन्यथा आंदोलन की चेतावनी ज्ञापन द्वारा दी गई.
Traffic difficult due to watery roads kingdom of mud getting invitation to accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
May 30, 2026 | 02:53 PMसंभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी
May 30, 2026 | 02:51 PMमनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
May 30, 2026 | 02:42 PM4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
May 30, 2026 | 02:39 PMMP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
May 30, 2026 | 02:37 PMसंभाजीनगर में नक्षत्रवाड़ी जलशुद्धीकरण केंद्र में फिल्टर बॉक्स की सफाई पूरी; अब शहरवासियों को मिलेगा साफ पानी
May 30, 2026 | 02:36 PMफोर्स बुलाकर खाली कराएं, हम नहीं हटेंगे! सरकारी बंगले पर राबड़ी देवी का सम्राट चौधरी सरकार को खुला चैलेंज
May 30, 2026 | 02:29 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














