Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मकानों पर किया पथराव, असामाजिक तत्वों ने फ्लेक्स तोड़े

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Jan 10, 2022 | 02:53 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

वर्धा. पिछले कुछ दिनों से शहर में असामाजिक तत्वों ने आतंक मचा रखा है़  दो दिन पहले मध्यरात्रि शहर में दस से बारह वाहनों के शीशे फोड़े गए थे़ उस रात्रि करीब 20 से 25 युवकों ने आर्वी नाका से म्हाडा कालोनी के मार्ग पर उत्पात मचाया़  मार्ग पर लगे कांग्रेस के फ्लेक्स व ट्री गार्ड की तोड़फोड़ कर दी़  वे इतने पर ही नहीं रूके तो परिसर के कुछ मकानों पर पथराव करते हुए गालीगलौज की़ घटना से नागरिकों में दहशत का माहौल बना हुआ है़ असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग नागरिकों ने की है.  

चाकू व तलवार की नोंक पर डरा रहे

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से रामनगर व वर्धा थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की दहशत बढ़ गई है़ आये दिन शहर में झगड़े फसाद हो रहे है. किसी से भी मारपीट करके चाकू व तलवार का डर दिखाते हुए नागरिकों में दहशत फैलायी जा रही है़  दो दिन पहले ही शहर के म्हाडा कालोनी, साईंनगर, विघ्नहर्तानगर परिसर में चौपहिया वाहनों की तोड़फोड़ की गई़  इस प्रकरण में रामनगर थाने में नागरिकों ने शिकायत भी दर्ज करायी़  परंतु अब तक पुलिस के हाथ एक भी आरोपी नहीं लगा.  

20 से 25 युवकों ने किया गालीगलौज 

उस दिन रात्रि 11 से 12 बजे दौरान आर्वी नाका से म्हाडा कालोनी मार्ग पर उत्पात मचाया़  करीब 20 से 25 युवकों के जमाव ने जोर-जोर से गालीगलौज करते हुए मार्ग पर लगे कांग्रेस के फ्लेक्स की तोड़फोड़ कर दी़  पश्चात उन्होंने डिवायडर पर लगे पेड़ व ट्री गार्ड भी तोड़ दिए़  युवक इतने पर ही नहीं रुके तो उन्होंने कुछ मकानो पर पथराव किया़  इस घटनाक्रम से परिसर के नागरिकों में दहशत बनी हुई है़  घटना के बाद दूसरे दिन शहर कांग्रेस कमेटी व नागरिकों ने रामनगर थाने पर दस्तक दी.  

सम्बंधित ख़बरें

Tata ला सकती है ऐसी कार जो चलेगी 85% एथेनॉल वाले फ्यूल पर, खर्च भी होगा कम

हिंगनघाट में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, 4 साल की मासूम गंभीर रूप से घायल

वर्धा: कपास के भाव 10 हजार के पार, लेकिन किसानों के हाथ खाली; कम दाम में बेचने से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ

वर्धा में 11वीं की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू; 13 हजार छात्र और 23 हजार सीटें, विज्ञान संकाय में बढ़ी होड़

पुलिस से कड़ी कार्रवाई की गई मांग 

संपूर्ण घटनाक्रम के बारे में थाना प्रमुख को अवगत कराया़  इस प्रसंग पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधीर पांगुल, एड. महेंद्र धोटे, उपाध्यक्ष विशाल हजारे, प्रभाकर धोटे, वंदना गाड़गे, राहुल भांडे, किशोर मिश्रा, देवानंद कातकिडे, महेश जगधने, अजय चित्रकार, सुभाष चेके, रोहित ताजने, प्रथम हांडे, महादेव गुरनुले सहित पदाधिकारी व परिसर के नागरिक उपस्थित थे़  इसके बाद रामनगर के थानेदार हेमंत चांदेवार व टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया़  इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग नागरिकों ने प्रशासन से की है.

Stones were pelted on houses anti social elements broke the flex

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 10, 2022 | 02:53 AM

Topics:  

  • flex
  • Wardha
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.