Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे के लिए भूसंपादन व सीमांकन को मिली अनुमति, विदर्भ की गोवा से बनेगी कनेक्टिविटी

Maharashtra News: शक्तिपीठ महामार्ग के भूसंपादन और सीमांकन को राज्य सरकार की मंजूरी मिली। वर्धा के पवनार से सिंधुदुर्ग के पात्रादेवी तक यह 802 किमी लंबा मार्ग होगा।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jan 21, 2026 | 04:17 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shaktipeeth Expressway News: विदर्भ को गोवा से जोड़ने वाले बहुप्रतिक्षीत शक्तिपीठ महामार्ग के भूसंपादन व सिमांकन को राज्य सरकार के लोक निर्माण विभाग ने गुरुवार, 28 अगस्त को मान्यता दी है। जिसके लिए 20 करोड़ 787 लाख का प्रावधान किया गया है। यह मार्ग वर्धा जिले के पवनार से प्रारंभ होकर सिंधुदुर्ग जिले के पात्रादेवी तक होगा।

समृद्धि महामार्ग के बाद राज्य सरकार ने पश्चिम महाराष्ट्र व गोवा से विदर्भ की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए शक्तिपीठ महामार्ग की घोषणा की थी। शक्तिपीठ महामार्ग का प्रारंभ वर्धा तहसील के पवनार गांव से होने वाला है। 802.592 किमी के मार्ग को लेकर कोल्हापुर जिले में विरोध दर्शाया जा रहा है। तो वहीं विदर्भ के किसान मार्ग के निर्माण की पैरवी कर रहे हैं।

पवनार से पात्रादेवी तक 12 जिलों के 39 तहसील के 370 गांवों से यह मार्ग गुजरने वाला है। समृद्धि महामार्ग से जोड़कर पवनार के समीप से नई मार्ग क्रमिका बनाई जाने वाली है। राज्य के वर्धा, यवतमाल, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड, लातुर, धाराशिव, सोलापुर, सांगली, कोल्हापुर व सिंधुदुर्ग जिले से मार्ग गुजरेगा।

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा में 20 दिन, 35 मौतें! आखिर क्यों मौत को गले लगा रहे हैं युवा और किसान? पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

ग्रामपंचायतों में प्रशासक राज का कब्जा, वर्धा की 60% पंचायतों में जनप्रतिनिधि आउट, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

वर्धा में जलसंकट से निपटने के लिए प्रशासन ने शुरू की तैयारी,757 गांवों के लिए 35.70 करोड़ की कार्ययोजना मंजूर

देश के सबसे छोटे टाइगर रिजर्व में पहली बार दिखा ‘ब्लैक लेपर्ड’, कैमरों में कैद हुई दुर्लभ झलक!

18 धार्मिक स्थलों को जोड़ेगा एक्सप्रेसवे

मार्ग के कारण 18 घंटे की दूरी महज 8 घंटो में गोवा तक पूरी होगी। मार्ग के कारण माहूर, तुलजापुर व कोल्हापुर आदि शक्तिपीठ जोड़े जाएंगे। वहीं 18 धार्मिक स्थल भी मार्ग के करीब होंगे। शक्तिपीठ के सिमांकन को सरकार ने 7 फरवरी 2024 को मान्यता दी थी।

मात्र कोल्हापुर जिले के शिरोल, करवीर, हातकणंगले, कागल, भूदरगड, आजरा तहसील के किसानों ने मार्ग को विरोध करने के कारण 15 अक्टूबर 2024 को राज्य सरकार ने अधिसूचना निकालकर इन तहसीलों का सिमांकन रद्द किया था। अब सरकार ने उक्त तहसील के अन्य पर्याय खोजने के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर उसके अनुसार प्रस्ताव प्रस्तुत करने की सूचना की है।

भूसंपादन की कार्रवाई शीघ्र करने की सूचना

लोकनिर्माण विभाग के 28 अगस्त 2025 के शासन आदेश के अनुसार भूसंपादन की कार्यवाही तुरंत आरंभ की सूचना दी गई है। जिसके लिए प्रिंसिपल अमाउंट 12 करोड़ व ब्याज के 8।787 ऐसे कुल 20 करोड़ 787 रुपयों की राशि का प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़ें:- आरक्षण दो या गोली मारो..मुंबई में उमड़ा मराठा जनसैलाब, अनशन से पहले सामने आया जरांगे बड़ा बयान-VIDEO

उक्त प्रोजेक्ट प्रशासकीय मान्यता, वित्तीय नियोजन, प्रारूप निविदा के संदर्भ में एमएसआरडीसी की और से प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद मंत्रिमंडल की मान्यता प्राप्त की जाएगी। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग के नियमानुसार निविदा प्रक्रिया होगी।

वर्धा जिले का बढ़ेगा महत्व

परिवहन के दृष्टिकोण से वर्धा जिला महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। वर्धा व सेवाग्राम रेलवे स्टेशन देश के सभी हिस्सों में रेलवे ट्रेन का परिचालन होता है। जिले से कोलकाता मुंबई व हैदराबाद दिल्ली राष्ट्रीय महामार्ग के गुजरा है। समृद्धि महामार्ग जिला मुख्यालय से महज सात किमी से गुजरा है। समृद्धि महामार्ग सबसे अधिक तीन इंटरचेंज जिले में हैं। अब शक्तिपीठ महामार्ग भी जिले से गुजरने के कारण जिले का परिवहन दृष्टि से महत्व बढ़ने वाला है।

Shaktipith highway approved vidarbha to goa connection land acquisition

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 29, 2025 | 01:58 PM

Topics:  

  • Shaktipeeth Expressway
  • Shaktipeeth Mahamarg
  • Wardha
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.