वर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख का गांजा और कार जब्त, दो युवतियों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
Wardha Police Ganja Seizure: वर्धा अपराध शाखा ने नागपुर से लाई जा रही गांजे की खेप पकड़कर 2 युवतियों समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में कार सहित करीब 22.37 लाख रुपये का माल जब्त किया गया।
- Written By: अंकिता पटेल
वर्धा पुलिस, गांजा तस्करी गिरफ्तारी,(सोर्स- नवभारत फाइल फोटो)
Wardha Police Cannabis Smuggling Ganja Seizure: नागपुर से वर्धा हो रहे गांजा तस्करी का पुलिस ने पर्दाफाश किया। दो युवतियों सहित 4 तस्करों को वर्धा अपराध शाखा पुलिस ने हिरासत में लिया। इस कार्रवाई को नालवाडी में अंजाम देते हुए पुलिस ने कार सहित लगभग 22 लाख 37 हजार रुपयों का माल जब्त कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल ने जिले में नशेली पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। इसके तहत एलसीबी सहित विविध थानों की टीमें विशेष मुहिम में जुटी हैं। इसी बीच 8 जुलाई की रात्रि एलसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
नागपुर से वर्धा जा रही गांजे की खेप, 4 तस्कर गिरफ्तार
नागपुर से वर्धा शहर में गांजा की खेप पहुंचने की खुपिया जानकारी पुलिस को पता चली। इसके आधार पर नागपुर-वर्धा मार्ग पर नालवाडी ग्रापं के सामने नाकाबंदी की गई। यहां से गुजर रही कार क्रमांक एमएच 32 एएच 6986 को रोका गया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र के 7444 गांवों में श्मशान नहीं! फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, अब इस शर्त के बिना नहीं मिलेगा फंड
नागपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, स्टेशन छोड़ने के बहाने ऑटो में बैठाया, लूट के बाद मजदूर की हत्या
ठाणे में दर्दनाक हादसा: घोड़बंदर रोड पर ऑटो पर पलटा केमिकल टैंकर, 2 की मौत; कांदिवली में बावड़ी में डूबा मासूम
महाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक! भारी बारिश के बीच हिंगोली, नांदेड़ और परभणी में 4 बार आया भूकंप
कार में वर्धा के इंदिरा झोपडपट्टी निवासी अमिर नसिब खा पठाण (30), वर्धा के शिवणनगर निवासी सुरज राजु चव्हाण (20), नागपुर के मनीषनगर निवासी कल्याणी प्रकाश निकोसे (18) व उत्कर्षा ज्ञानेश्वर किरणाके (19) चारों सवार थे। पूछताछ करने पर चारों ने गांजा तस्करी की बात कबूल की।
उक्त माल अमिर पठाण यह अपने साथी तौसिफ बेग व छन्ना इस नाम से पहचाने जाने वाले व्यक्ति का बताया गया। तीनो गांजा बिक्री का व्यवसाय करते है। जबकि सुरज चव्हाण, कल्याणी निकोसे व उत्कर्षां किरणाके यह महीने का वेतन लेकर गांजा माल की ढुलाई करने का काम करते है। उक्त माल आरोपियों ने ओडिसा के काटापंजी निवासी मदन सा नामक व्यक्ति से खरीदी करने की बात कही।
आरोपियों से 22.37 लाख का माल जब्त
पुलिस ने आरोपियों से 21 किलो 488 ग्राम गांजा व कार समेत कुल 22 लाख 37 हजार 200 रूपयों का माल बरामद किया। शहर पुलिस में कुल 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें:-अमरावती में देह व्यापार का भंडाफोड़, सामरा नगर में पुलिस का छापा; 2 गिरफ्तार, 3 महिलाओं को कराया मुक्त
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के निर्देश पर एलसीबी के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी, पीएसआई सिनुकुमार बानोत, पुलिस कर्मचारी मनोज धात्रक, अरविंद येनुरकर, रोशन निंबोलकर, महादेव सानप, रवि पुरोहित, सागर भोसले, अक्षय राऊत, अनूप कावले, अभिषेक नाईक, विनोद कापसे, हर्षल सोनटक्के, स्मिता महाजन आदि ने अंजाम दिया।
