वर्धा में दर्दनाक हादसा: सेलू के कोलगांव में खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिरी 2 साल की मासूम, मौके पर मौत
Wardha Accident News: वर्धा जिले के सेलू थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोलगांव में एक खेत की पानी की टंकी में गिरने से दो वर्षीय मासूम बच्ची पल्लवी गोंड की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
- Written By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Wardha Child Drowning Case Seloo Police Station: सेलू थाना क्षेत्र के कोलगांव खेत परिसर में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। खेत में बनी पानी की टंकी में गिरने से दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना सामने आते ही पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल बन गया। मृत बच्ची की पहचान पल्लवी निलेशकुमार गोंड (2) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पल्लवी के पिता निलेशकुमार सुरेश गोंड (29) मूल रूप से मध्यप्रदेश के सागर जिले के जमुनिया गांव के निवासी हैं। मजदूरी और काम की तलाश में वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के वर्धा जिले के सेलू क्षेत्र में आए थे। कोलगांव परिसर स्थित गणेश वरटकर के खेत में परिवार अस्थायी रूप से रह रहा था और वहीं खेती से जुड़े काम कर रहा था।
बताया गया है कि खेत में पशुओं को पानी पिलाने के लिए एक बड़ी पानी की टंकी बनाई गई थी। रविवार 25 मई की दोपहर पल्लवी खेत परिसर में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह पानी की टंकी के पास पहुंच गई। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह टंकी में गिर गई। आसपास कोई मौजूद नहीं होने के कारण तुरंत मदद नहीं मिल सकी।
सम्बंधित ख़बरें
शरद पवार गुट का मुंबई में मंत्रालय के सामने हल्लाबोल! महिलाओं को सुरक्षा को लेकर महायुति सरकार को घेरा
राणे को अब कोई सिरीयसली नहीं लेता; आखिर भाजपा के फायरब्रांड नेता पर क्यों भड़के इदरीस नायकवाडी?
कच्चे तेल की निर्भरता कम करने के लिए हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा पर भारत का दांव, पूर्व BPCL प्रमुख का बड़ा बयान
हिंगनघाट में जंगली सूअर का आतंक: वडनेर और आजनसरा में हमला कर महिला व पुरुष को किया गंभीर रूप से घायल
यह भी पढ़ें:- हिंगनघाट में जंगली सूअर का आतंक: वडनेर और आजनसरा में हमला कर महिला व पुरुष को किया गंभीर रूप से घायल
कुछ समय बाद परिजनों ने बच्ची को आसपास नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान बच्ची टंकी में दिखाई दी। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही सेलू पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। खेत परिसर में रहने वाले अन्य मजदूर परिवारों में भी घटना को लेकर भय और शोक का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने खेतों और खुले परिसरों में बनी पानी की टंकियों को सुरक्षित ढंग से ढंकने तथा उनके आसपास सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
