शरद पवार गुट का मुंबई में मंत्रालय के सामने हल्लाबोल! महिलाओं को सुरक्षा को लेकर महायुति सरकार को घेरा
NCP Sharad Pawar Faction Protest: मुंबई में मंत्रालय के सामने शरद पवार गुट ने कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर महायुति सरकार के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन किया।
- Written By: आकाश मसने
मुंबई में मंत्रालय के सामने प्रदर्शन करते शरद पवार गुट की महिला कार्यकर्ता (सोर्स: एक्स@NCPspeaks)
Sharad Pawar Faction Protest In Mumbai: राष्ट्रवादी कांग्रसे पार्टी (शरचंद्र पवार) की युवा कांग्रेस शाखा ने बुधवार को मुंबई में मंत्रालय के सामने एक जोरदार और आक्रामक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं की सुरक्षा और राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों को काबू में लाने और स्थिति को संभालने के लिए मुंबई पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया।
शरद पवार गुट ने कहा कि हमारा महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य जिसने कभी न केवल अपने लिए, बल्कि पूरे देश के लिए महिलाओं की मुक्ति और आजादी का आदर्श स्थापित किया था। आज अपनी बेटियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं रहा है।
बेटियों के लिए सुरक्षित नहीं रहा महाराष्ट्र
शरद पवार गुट के प्रदर्शनकारियों ने महाराष्ट्र की महायुति सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अपहरण, दहेज हत्या, धोखाधड़ी और महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे अपराधों ने राज्य की कानून-व्यवस्था मशीनरी को पूरी तरह से खोखला कर दिया है। फिर भी, सत्ता के नशे में चूर संवेदनहीन सरकार के पास इन गंभीर मुद्दों पर ध्यान देने के लिए बिल्कुल भी समय नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में दर्दनाक हादसा: सेलू के कोलगांव में खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिरी 2 साल की मासूम, मौके पर मौत
राणे को अब कोई सिरीयसली नहीं लेता; आखिर भाजपा के फायरब्रांड नेता पर क्यों भड़के इदरीस नायकवाडी?
कच्चे तेल की निर्भरता कम करने के लिए हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा पर भारत का दांव, पूर्व BPCL प्रमुख का बड़ा बयान
हिंगनघाट में जंगली सूअर का आतंक: वडनेर और आजनसरा में हमला कर महिला व पुरुष को किया गंभीर रूप से घायल
स्त्रीमुक्ती आणि स्वातंत्र्याचा आदर्श केवळ महाराष्ट्रालाच नव्हे, तर संपूर्ण देशाला घालून देणारा आपला महाराष्ट्र आज लेकीबाळींसाठी सुरक्षित राहिलेला नाही, ही अत्यंत दुर्दैवी बाब आहे. अपहरण, हुंडाबळी, फसवणूक, महिला अत्याचार यांसारख्या गुन्ह्यांनी राज्याची कायदा आणि सुव्यवस्था पोखरून… pic.twitter.com/sYdu3uRlp5 — Nationalist Congress Party – Sharadchandra Pawar (@NCPspeaks) May 27, 2026
शरद पवार गुट ने कहा कि महिलाओं को घर-बार की बेड़ियों से आजाद करने, लड़कियों के लिए पढ़ाई के दरवाजे खोलने, जेंडर इक्वालिटी की वकालत करने और बेटियों पर गंदी नजर डालने की हिम्मत करने वाले दरिंदों को बेरहमी से सजा देने वाला महाराष्ट्र आज महिलाओं के अत्याचारों में अव्वल हो गया है। इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है। यह सिर्फ सरकार की नाकामी नहीं है, यह महाराष्ट्र के माथे पर एक दाग है।
स्त्रियांना ‘चूल आणि मूल’ या बंधनातून बाहेर काढणारा, बालिकांसाठी शिक्षणाची दारे खुली करणारा, स्त्री-पुरुष समानतेच्या हक्कासाठी लढणारा आणि लेकीबाळींकडे वाकड्या नजरेने पाहणाऱ्या नराधमांचा चौरंग करणारा हा महाराष्ट्र… आज बालिकांवरील गुन्ह्यांमध्ये देशात अव्वल ठरला,यापेक्षा… pic.twitter.com/gbx73xd5RU — Nationalist Congress Party – Sharadchandra Pawar (@NCPspeaks) May 27, 2026
‘महिलाओं की सुरक्षा करने में विफल महाराष्ट्र सरकार’
लाडकी बहिन योजना के बहाने सरकार पर निशाने साधते हुए शरद पवार गुट के नेताओं ने कहा कि चुनाव के मौसम में जो भाई केवल वोट बटोरने के लिए अपनी “लाडकी बहनों” को बड़े प्यार से याद करते थे, वे आज उन्हीं बहनों की पीड़ा और दुख को सुनने के लिए भी तैयार नहीं हैं। गृह विभाग जिस पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे अपनी एकमात्र संतुष्टि सत्ताधारी ताकतों की चापलूसी करने में और जनता की ओर से न्याय के लिए लड़ रही विपक्षी पार्टियों की आवाज दबाने में ही को सफलता मानती है। महायुति सरकार महाराष्ट्र भर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने कर्तव्य में पूरी तरह से विफल साबित हुई है।
इसी पृष्ठभूमि में, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की युवा कांग्रेस शाखा ने मुंबई में मंत्रालय के सामने एक विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान, सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की गई और ये नारे लगाए गए: ‘सरकार हमसे डरती है, इसलिए पुलिस के पीछे छिपती है’, ‘इस सरकार का क्या करना है? … इसे उखाड़ फेंकना है’, और ‘महिलाओं की सुरक्षा हमारा मौलिक अधिकार है, कोई एहसान नहीं।’
यह भी पढ़ें:- अजित पवार प्लेन हादसे को 4 महीने पूरे! रोहित पवार ने फडणवीस सरकार पर उठाए सवाल, बोले- CID भी निकम्मी
इस विरोध प्रदर्शन में NCP युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सक्षणा सलगर, प्रदेश अध्यक्ष (ग्रामीण) अमृता कालदाते और प्रदेश अध्यक्ष (शहरी) मनाली भिलारे, श्वेता खरात, प्रियंका शेंडकर, रानी नवले, वंदना राजपूत, भक्ति कुम्हार, ऐश्वर्या पवार, दुर्गा चोरघे, ऋतुजा पावले, मुबशिरा शेख और शबाना मोमिन व अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
