Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 8 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा घरकुल अपडेट: जेसीबी किराया व खराब रेत के नाम पर लूट, शासन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा रेत घाट प्रशासन

Wardha Gharkul Yojana: वर्धा के समुद्रपुर में घरकुल योजना के लाभार्थियों ने शिवणी रेत घाट से निकृष्ट गुणवत्ता की रेत मिलने और अतिरिक्त वसूली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 21, 2026 | 04:18 PM

वर्धा, घरकुल योजना, रेत घाट,प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सौजन्य AI)

Follow Us
Follow Us:

Wardha Gharkul Yojana Sand Supply: वर्धा जिले के समुद्रपुर शासन की महत्वाकांक्षी घरकुल योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए मुफ्त रेत उपलब्ध कराने की व्यवस्था है, लेकिन समुद्रपुर तहसील के शिवणी रेत घाट से घरकुल लाभार्थियों को कथित रूप से निकृष्ट दर्जे की रेत दिए जाने का मामला सामने आया है।

इससे नाराज लाभार्थियों ने जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं रखीं। ज्ञापन में लाभार्थियों ने आरोप लगाया कि शासकीय पास होने के बावजूद उन्हें बेहद खराब गुणवत्ता की रेत दी जा रही है, जिससे मकानों का निर्माण प्रभावित हो रहा है। वहीं, यदि कोई व्यक्ति निजी तौर पर रेत मंगवाता है तो उसी शिवणी घाट से तत्काल अच्छी गुणवत्ता की रेत उपलब्ध कराई जाती है।

रेत भराई के नाम पर वसूली का आरोप, लाभार्थियों ने जांच की मांग उठाई

लाभार्थियों का कहना है कि 5 ब्रास रेत भरने के लिए प्रति ब्रास 500 रुपये वसूले जा रहे हैं। जबकि क्षेत्र में जेसीबी मशीन का किराया लगभग 1,000 रुपये प्रति घंटा है। ऐसे में रेत भराई के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूलने पर भी सवाल उठाए गाए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अमित शाह मुंबई में: आज करेंगे NUCFDC के नए ऑफिस का उद्घाटन, सहकारी बैंकों के लिए शुरू होगी सहकार नव-क्रांति

नासिक कुंभ के ठेकों पर राज ठाकरे का वार, बोले- गुजरात के ठेकेदारों को दी जा रही खैरात

25 साल सेवा पूरी करने वाले सफाई कर्मचारियों को मिले मुफ्त आवास, संभाजीनगर प्रशासन को कर्मचारी आयोग के निर्देश

National Handloom Day: सेवाग्राम बना आत्मनिर्भरता की मिसाल, कपास से कपड़ा पहल से लाखों का कारोबार

उनका आरोप है कि गरीब लाभार्थियों को उनके हक की सुविधा देने के बजाय अनावश्यक परेशान किया जा रहा है, जो शासन के आदेशों की भावना के विपरीत है। लाभार्थियों ने प्रशासन से शिवणी रेत घाट के कार्यों की तत्काल जांच कराने तथा सभी घरकुल लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण रेत निःशुल्क उपलब्ध कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें:-वर्धा में 20 जून के बाद भी मानसून लापता: आसमान की बेरुखी से सूखा पड़ा ‘अन्नदाता’ का खेत, बुआई ठप

घाट संचालकों को अच्छी रेत देने के निर्देश

मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कपिल हाटकर ने बताया कि घरकुल लाभार्थियों का निवेदन प्राप्त होते ही मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ ही रेत घाट संचालकों को निर्देशित किया गया है कि घरकुल योजना के लाभार्थियों को तत्काल उत्कृष्ट गुणवत्ता की रेत उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Samudrapur gharkul beneficiaries allege poor quality wardha sand supply

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 04:18 PM

Topics:  

  • Housing Project
  • illegal sand traffic
  • Maharashtra Government
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.