टनल बना मौत का फंदा, रत्नापुर रेलवे टनल में पानी भरने से खेत तक नहीं पहुँच पा रहे लोग
Maharashtra में भारी बारिश के चलते कई शहर जलमग्न हो गए हैं। ऐसे में Wardha के देवली तहसील में स्थित रत्नापुर रेलवे पुल के नीचे भी 2 से 3 फीट का पानी भर गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Wardha News In Hindi: रत्नापुर खेत परिक्षेत्र में रेलवे पुल के नीचे (टनल) में 2 से 3 फिट तक पानी भरा हुआ है। बारिश आने पर मार्ग बंद होने के कारण खेत में किसान नहीं जा पा रहे है।
इस टनल में भरे हुए पानी से मार्ग निकालते हुए जाना कठिन हो रहा है। प्रशासन को निरंतर सूचित करने के बावजूद भी अनदेखी करने का आरोप किसान व नागरिकों ने लगाया है।
लोगों की जान को बना है खतरा
रत्नापुर के सरपंच सुधीर बोबडे ने कहा है कि रेलवे के पुल के निचे(टनल) में बारिश के मौसम में पानी भर जाता है। यह समस्या दूर करने के संदर्भ में वरिष्ठ अधिकारियों से निरंतर पत्र व्यवहार किया जा रहा है़ समस्या के निराकरण के दृष्टिकोण से अधिकारियों ने बैठक भी ली थी। लेकिन निरंतर अनदेखी हो रही है। टनल में पानी भर जाने से आवागमन करते समय जान को खतरा बना रहता है। खेत मार्ग भी बंद हो रहे है़ं आंदोलन के सिवाय दूसरा विकल्प नहीं दिख रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
पालकमंत्री भोयर ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, आयुष्मान कार्ड और अस्पताल सुविधाओं पर फोकस
Wardha News: वर्धा में नए टैक्स निर्धारण पर बढ़ा असंतोष, 7 हजार संपत्तिधारकों ने जताई आपत्ति
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Operation Washout से अवैध शराब कारोबार पर वर्धा पुलिस का शिकंजा, 162 मामले दर्ज, ₹1.40 करोड़ का माल जब्त
फसल का हो रहा नुकसान
रत्नापुर के किसान विनोद भोयर ने कहा है कि जब से यह रेलवे का टनल बना है तब से निरंतर पानी जमा होकर खेत में जानेवाला मार्ग बंद हो जाता है़ जब खेत में फसल पर दवाइयों का छिड़कांव व अन्य उपाययोजना का समय होता है, उसी समय खेत में नहीं जा सकते। जिससे फसल का अधिक जादा नुकसान होता है। रेलवे टनल के अंदर पानी की समस्या को तत्काल दूर करें।
ये भी पढ़ें :- Wardha: कानून से बड़ा कोई नहीं, वर्धा में शातिर बदमाश बबलू की पुलिस ने निकाली पैदल बारात
खेत में मजदूर आने के लिए नहीं तैयार
किसान गौतम अलोने ने कहा है कि इन दिनों टनल में 3 फिट तक पानी जमा है। यह पानी बारिश के संपूर्ण मौसम तक वैसे ही रहता है़ बारिश आने पर और पानी भरकर मार्ग बंद हो जाता है़ इन दिनों हम जैसे तैसे खेत में पानी के अंदर से जा रहे है। लेकिन मजदूर आने के लिए तैयार नहीं है़ पानी के अंदर से जाना खतरे से खाली नहीं है़ सांप, बिच्छू व जहरीले कीट कांटने का भय रहता है़ टनल के अंदर में पानी की समस्या को तत्काल दूर करने की जरूरत है़ इसके लिए संबंधित प्रशासन ने उपाय योजना करनी चाहिए़।
