-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- The Criminal Was Handcuffed And Paraded On Foot By The Wardha Police
Wardha: कानून से बड़ा कोई नहीं, वर्धा में शातिर बदमाश बबलू की पुलिस ने निकाली पैदल बारात
- Written By: अपूर्वा नायक
Wardha Police ने साबित कर दिखाया है कि कानून से बढ़कर कुछ नहीं होता है। हाल ही में Wardha के रामनगर क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने यादगार सबक सिखाया।

वर्धा पुलिस (सौ. सोशल मीडिया )
Wardha News In Hindi: विविध गंभीर अपराधों में लिप्त शातिर बदमाश बबलू उर्फ अयाज शेख को रामनगर पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपी ने इतवारा परिसर में कुछ सामग्री छिपाकर रखी थी, जिसे बरामद करने के लिए पुलिस उसे मौके पर ले गई। किंतु मार्ग संकरा था और पुलिसवाहन अंदर नहीं जा सकता था, इसलिए पुलिस ने आरोपी बबलू की पैदल बारात निकाल दी।
जिस क्षेत्र में कभी उसकी दहशत थी, उसी इलाके में उसे हथकड़ी लगाकर पैदल घुमाया गया, जिससे उसकी हेकड़ी निकल गई। पुलिस की इस कार्रवाई की आम नागरिकों ने भरपूर सराहना की।
कुछ दिन पहले रामनगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमले की घटना सामने आई थी। पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को पहले ही हिरासत में ले लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी बबलू उर्फ अयाज रफिक शेख (42) लंबे समय से फरार था।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़! 141 ट्यूशन क्लासेस में मिलीं खामियां, कार्रवाई के दावों पर बहस
वर्धा में सामान्य से कम बारिश: किसानों कि बढ़ी चिंता, अगले 5 दिन लगातार बारिश का अनुमान
Navabharat Nishanebaaz: वैन्स की जिंदगी की अजब कहानी एक भारतीय, एक पाकिस्तानी
नागपुर पुलिस अलर्ट: ऑपरेशन थंडर 2.0 की समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था पर मंथन
बार-बार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। बबलू शेख के खिलाफ फिरौती, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। शहर में उसकी दहशत बनी हुई थी और आम नागरिक भय के माहौल में जी रहे थे। इसी कारण पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
तकनीकी जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने अंततः खडसे लेआउट निवासी अयाज उर्फ बबलू को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने कुछ कपड़े और अन्य सामग्री इतवारा इलाके में छिपाकर रखी है। साथ ही, वह इलाका उसकी दहशत के लिए जाना जाता था। पुलिस उपनिरीक्षक दिनेश कांबले और पीएसआई राय के नेतृत्व में पुलिसकर्मी गजानन युवनाथे, गजानन मस्के, प्रसाद शिंदे, विशाल देवकाते, संतोष दुरगुडे, राजू राऊत, प्रकाश खारडे, ज्ञानेश्वर आमनेर और मिथुन राठौड़ की टीम ने सोमवार शाम को बबलू को लेकर इतवारा क्षेत्र में जांच के लिए पहुंची।
अंदर नहीं जा सका पुलिस वाहन
हालांकि, वहां का रास्ता इतना संकरा था कि पुलिस का बड़ा वाहन अंदर नहीं जा सका। ऐसे में पुलिस ने आरोपी की पैदल बारात निकाली। हथकड़ी में बंधे बबलू को देखकर नागरिकों ने आश्चर्य जताया। जहां सामग्री छिपाई गई थी, वहां तक उसे पैदल ले जाया गया। इस कार्रवाई की क्षेत्र के नागरिकों ने खुलकर प्रशंसा की और कहा कि ऐसे अपराधियों के साथ इसी तरह का व्यवहार किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें :- एक कॉल, तुरंत मदद! यवतमाल की 108 Ambulance ने बचाई 2.77 लाख ज़िंदगिया
कानून से बड़ा कोई नहीं
कोई भी अपराधी चाहे खुद को कितना भी ताकतवर क्यों न समझे, वह कानून से बड़ा नहीं होता। इससे पहले भी वर्धा शहर पुलिस ने राकेश पांडे नामक एक बदमाश की इसी तरह पैदल बारात निकाली थी। अब रामनगर पुलिस ने बबलू उर्फ अयाज शेख की हेकड़ी निकालकर यह स्पष्ट कर दिया कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। नागरिकों की मांग है कि अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए।
The criminal was handcuffed and paraded on foot by the wardha police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिवनी उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य का वीडियो वायरल, छात्रों से अभद्रता करने का आरोप, DEO ने दिए जांच के आदेश
Jun 25, 2026 | 01:19 PMनागपुर में छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़! 141 ट्यूशन क्लासेस में मिलीं खामियां, कार्रवाई के दावों पर बहस
Jun 25, 2026 | 01:18 PMदिशा सालियान मौत मामला: जस्टिस आशीष चव्हाण ने सुनवाई से खुद को किया अलग, अब तक कई जज छोड़ चुके हैं केस
Jun 25, 2026 | 01:10 PMFIFA World Cup: बोस्निया-हर्जेगोविना ने कटाया नॉकआउट स्टेज का टिकट, कतर को एकतरफा मुकाबले में 3-1 से रौंदा
Jun 25, 2026 | 01:08 PMकुरान के नियमों से चले भारत, NCP विधायक सना मलिक के विधानसभा में दिए बयान पर भारी हंगामा
Jun 25, 2026 | 01:08 PMVenezuela Earthquake: वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही, 1 लाख लोगों की मौत की आशंका
Jun 25, 2026 | 01:08 PMयूपी में BJP की नई टीम का ऐलान… पूजा पाल की खुल गई किस्मत, राजनाथ के बेटे को में मिली बड़ी जिम्मेदारी
Jun 25, 2026 | 01:03 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM













