MSP के लिए कपास केंद्र जरूरी, पूर्व सांसद रामदास तडस ने मंत्री गिरिराज सिंह से की मांग
Wardha News: रामदास तडस ने केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह से कपास खरीदी केंद्र शीघ्र शुरू करने की मांग की। केंद्र ने जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया, जिससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।
- Written By: आकाश मसने
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से चर्चा करते पूर्व सांसद रामदास तडस (फोटो नवभारत)
Former MP Ramdas Tadas met Minister Giriraj Singh: कपास खरीदी केंद्र शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर पूर्व सांसद रामदास तडस ने केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह से भेंट की। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं उनके समक्ष रखकर शीघ्र समाधान की अपील की। केंद्रीय मंत्री ने इस पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
महाराष्ट्र के कई जिलों में इस वर्ष अतिवृष्टि और येलो मोज़ेक वायरस के कारण सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई है। ऐसे में किसानों की आर्थिक स्थिति पूरी तरह कपास की बिक्री पर निर्भर हो गई है।
किसानों को उचित समर्थन मूल्य (MSP) केवल भारतीय कपास निगम (CCI) के खरीद केंद्रों से ही प्राप्त होता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी दशहरे के आसपास कपास खरीदी शुरू होने की संभावना है। लेकिन यदि केंद्र समय पर शुरू नहीं हुए, तो व्यापारी कम दामों में कपास खरीद लेंगे, जिससे किसानों को भारी नुकसान होगा।
सम्बंधित ख़बरें
गूंगी गुड़िया विवाद में कूदी करुणा शर्मा, जय पवार से पूछा क्या धनंजय मुंडे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
तब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
हाथी जैसी ताकत होती है नारी में… सुधा मूर्ति ने सुनेत्रा पवार को दी ऐसी दुआ कि भर आएंगी आंखें, VIDEO वायरल
‘पहले 2.4 करोड़, अब 2.9 करोड़ और!’, मुंबई मेयर रितु तावड़े के बंगले के नए टेंडर पर भड़का विपक्ष
रामदास तडस ने मंत्री मंत्री गिरीराज सिंह से की मुलाकात
इसी समस्या को लेकर किसानों ने पूर्व सांसद रामदास तडस से संपर्क किया। तडस ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरीराज सिंह से मुलाकात कर खरीफ सीजन 2025-26 के लिए कपास खरीदी केंद्रों को जल्द शुरू करने की मांग की।
यह भी पढ़ें:- बड़ा हाथ मारने के चक्कर में डाकघर में घुसा चोर, अंदर जाकर देखा तो हो गया हैरान
इस पर गिरीराज सिंह ने आश्वासन दिया कि इस वर्ष CCI द्वारा कपास की खरीदी जल्द शुरू की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने इस साल कपास के लिए ₹8,110 प्रति क्विंटल का MSP घोषित किया है।
तडस ने विश्वास जताया कि इस बार CCI केंद्र समय से पूर्व प्रारंभ होंगे और किसानों को उनका हक मिलेगा। इससे कपास उत्पादक किसानों को राहत मिलेगी और उनका आर्थिक नुकसान टल सकेगा।
