

Chandrapur Crime News: डाकघर में कभी नकद राशि नहीं रखते जो भी राशि रहती है। उसे रोज पुलिस स्टेशन में रखने का प्रावधान सालों से चल रहा है। संभवत: इस बात से अनजान चोर ने बड़ा हाथ मारने के इरादे से डाकघर की खिड़की के रॉड तोडकर भीतर प्रवेश किया। किंतु वहां से उसे बैरंग लौटना पड़ा। यह घटना सामने आने पर पोस्टमास्टर ने वरोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
3 सितंबर को सुबह 9 बजे जब पोस्ट ऑफिस खोला तो पोस्ट मास्टर ने देखा अलमारी, ड्रॉअर के दरवाजे खुले है और सामान अस्त व्यस्त दिखाई दिया। इसकी जानकारी पोस्ट मास्टर जीवने ने थानेदार अजिंक्य तांबड़े को दी घटना की गंभीरता को देखते थानेदार स्वयं अपने स्टॉफ के साथ पोस्ट ऑफिस पहुंचे।
खोजबीन करने पर दीवार की एक खिड़की के दो रॉड टूटे दिखाई दिये। इससे अनुमान लगाया कि चोर बड़ा हाथ मारने के इरादे से खिड़की से घुसा, किंतु भीतर कुछ नहीं मिलने पर वह खाली हाथ लौट गया। इससे डाकघर के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
शहर में नशेड़ी बेरोजगारों की संख्या बढ़ रही है। लोगो के मुताबिक इस शहर में पुलिस का खौफ न रहने से अनेक अवैध धंधे बढ़ गए है। लोगों में चर्चा है कि अवैध धंधों को नजरअंदाज कर रहे है इस लिए शहर और अगल बगल में बड़े जोर से चोरी, गांजा, चरस, अवैध शराब, सट्टा बड़े पैमाने पर शुरू है।
इस काली कमाई से बड़े पैमाने पर युवक नशे के गिरफ्त में फंसने से अनेक परिवारों में अशांति का माहौल बन रहा रहे है। वरोरा पुलिस स्टेशन की बर्खास्त हुई डीबी दल की स्थापना न होने से जिम्मेदारी तय करना कठिन हो रहा है। डीबी दल का गठन न होने से शहर में अपराध तेजी से बढ़ रहे है। डाकघर में चोरी के प्रयास से स्पष्ट होता है कि अब तो सरकारी कार्यालय भी चोरों के निशाने पर है।