- Hindi News »
- India »
- Giriraj Singh India Plastic Market Vs Pakistan Budget
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का तंज: ‘भारत का कचरा बाजार पाकिस्तान के पूरे बजट से बड़ा, प्लास्टिक में है सोने की ताकत’
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत में 50–60% कचरा सिंथेटिक है और इसकी रीसाइक्लिंग जरूरी है। प्लास्टिक वेस्ट का बाजार 50 अरब डॉलर तक जा सकता है, जिसे अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए।
- Written By: सौरभ शर्मा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह-भारत का कचरा बाजार पाकिस्तान के पूरे बजट से बड़ा (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्लास्टिक कचरे को ‘बर्बादी नहीं, अवसर’ बताते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत में 50-60% कचरा सिंथेटिक है और इसका बाजार 50 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है—जो पाकिस्तान के पूरे सालाना बजट से भी बड़ा है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित वैश्विक सम्मेलन में उन्होंने रिसाइक्लिंग को लेकर देश की सुस्ती पर सवाल उठाते हुए कहा कि “जिस दिन हर कूड़ा सोना बन जाएगा, कोई भी उसे सड़क पर नहीं छोड़ेगा।”
गिरिराज सिंह ने बताया कि उनका मंत्रालय जूट आधारित पॉलिमर और जैविक मिश्रणों पर काम कर रहा है, जिसमें गन्ना, बांस और लकड़ी का चूरा शामिल है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्लास्टिक की असली चुनौती बोतलें नहीं, बल्कि सूक्ष्म कण हैं जो खुले में फैलते जा रहे हैं। उन्होंने गांवों और शहरों की दुर्दशा पर चिंता जताई और व्यापक नीति व नवाचार की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने रिसाइक्लिंग को निर्यात उद्योग में प्रतिस्पर्धा का नया हथियार बताया।
‘कूड़े को सोना’ बनाने का विजन
मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में रिसाइक्लिंग की गंभीरता अब दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “सिर्फ बोतलें नहीं, बल्कि प्लास्टिक के हर रूप को पुनः उपयोग में लाने की जरूरत है।” मंत्री ने यह भी बताया कि अब ऐसी मशीनें देश में ही बन रही हैं जो पहले विदेश से मंगाई जाती थीं, जिससे आत्मनिर्भरता को बल मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘बीच में मत पड़ो, ये हमारा मामला है’, भारत को आंख दिखाने लगा चीन; जानिए क्यों अचानक तल्ख हुए ड्रैगन के सुर
ट्रंप के एक बयान से औंधे मुंह गिरा क्रूड ऑयल, आम जनता में जागी राहत की उम्मीद, भारत में खत्म होगी किल्लत!
आज की ताजा खबर 25 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
जन्म दर के मामले में देश के ये 6 राज्य हैं सबसे आगे, दिल्ली की रैंक जानकर हो जाएंगे हैरान
सूक्ष्म प्लास्टिक है सबसे बड़ी चुनौती
गिरिराज सिंह ने जोर देकर कहा कि माइक्रोन स्तर पर फैले प्लास्टिक को नियंत्रित करना सबसे कठिन कार्य है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर लोग अब प्लास्टिक की बोतलें इकट्ठा कर रहे हैं, कुछ जगहों पर इनका आयात भी हो रहा है। लेकिन असली चुनौती सूक्ष्म प्लास्टिक से निपटना है, जिसके लिए नीतिगत नवाचार और तकनीकी समाधान जरूरी हैं।
उन्होंने कहा कि देश के कई गांव और शहर प्लास्टिक कचरे से भरे पड़े हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए एक व्यापक नीति और नवाचार की जरूरत है। मंत्री ने कहा कि उनका मंत्रालय जूट आधारित पॉलिमर पर भी काम कर रहा है और बायो-पॉलिमर की नई संभावनाओं को तलाशने के लिए गन्ना, बांस और चूरा से नए मिश्रण विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, “जिस दिन सड़क पर पड़ा हर कचरा ‘सोने’ के बराबर हो जाएगा, उसे उठाने से कोई नहीं चूकेगा। हमें ऐसे समाधान की जरूरत है जो लाभदायक होने के साथ-साथ पर्यावरण की दृष्टि से भी टिकाऊ हों।”
Giriraj singh india plastic market vs pakistan budget
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














