बापू की कुटी में महामहिम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेवाग्राम में सूत कातकर दिया आत्मनिर्भरता का संदेश!
President Droupadi Murmu Sevagram: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्धा के सेवाग्राम आश्रम में बापू कुटी के दर्शन किए, चरखा चलाया और बेल वृक्ष का रोपण किया। गांधीवादी मूल्यों को दी नई ऊर्जा।
- Written By: प्रिया जैस
सेवाग्राम में राष्ट्रपति ने की सूत कटाई (सौजन्य-नवभारत)
Droupadi Murmu Visit in Wardha: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को वर्धा स्थित ऐतिहासिक सेवाग्राम आश्रम का दौरा किया, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कई वर्षों तक निवास किया था। इस दौरान राष्ट्रपति ने आश्रम की विरासत को करीब से समझा और गांधीवादी मूल्यों को नमन किया। आश्रम पहुंचने पर राष्ट्रपति का स्वागत आश्रम प्रतिष्ठान के सचिव विजय तांबे और विश्वस्त चंदनपाल द्वारा किया गया।
इसके बाद उन्होंने आश्रम परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले बापू के प्रारंभिक निवास स्थान ‘आदि निवास’ का दौरा किया, जो अब ऐतिहासिक धरोहर के रूप में संरक्षित है। इसके साथ ही उन्होंने ‘बापू कुटी’ का भी निरीक्षण किया, जहां महात्मा गांधी लंबे समय तक रहे।
राष्ट्रपति ने ‘बा निवास’ का भी दौरा किया, जो कस्तूरबा गांधी का निवास स्थान रहा है। इसके अलावा उन्होंने बापू के तत्कालीन कार्यालय का निरीक्षण कर वहां से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की। आश्रम प्रतिष्ठान के सचिव विजय तांबे ने उन्हें बापू के जीवन और उनसे जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण घटनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में करंजी-काजी के पास कार की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, 15 विद्यार्थी घायल, 6 की हालत गंभीर
वर्धा जिला योजना समिति की बैठक में पालकमंत्री भोयर के निर्देश, 470 करोड़ की विकास योजनाओं से होगा कायाकल्प
President Murmu Odisha Visit: आज से राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय ओडिशा दौरा, विश्वविद्यालय का करेंगी उद्घाटन
वर्धा में गैस कटर से ATM काटकर ₹12.22 लाख की चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
चरखे पर बैठकर की सूत कताई
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने आश्रम में आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया और शांति, सत्य तथा अहिंसा के संदेश को आत्मसात किया। उन्होंने स्वयं चरखे पर बैठकर सूत कताई भी की, जो गांधीजी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें – अमरावती में 180 लड़कियों का यौन शोषण! आरोपी अयान के घर चला बुलडोजर, नवनीत राणा ने की एनकाउंटर की मांग
इस दौरान राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, राज्यमंत्री व पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी वान्मथी सी., विशेष पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल, जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमण, पुलिस अधीक्षक सौरभकुमार अग्रवाल तथा आश्रम प्रतिष्ठान के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
गांधीवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संदेश
आश्रम भ्रमण के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने बापू कुटी परिसर में बेल प्रजाति के वृक्ष का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह दौरा न केवल ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, बल्कि गांधीवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का भी एक सशक्त संदेश देता है।
