Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Wardha News: पुलिस ने निकाली बदमाशों की हेकड़ी, वाहन बंद गिरने के कारण पैदल चलाया

22 मई को वर्धा पुलिस ने बदमाशों की हेकड़ी निकाली। इनको लेकर निकला पुलिस वाहन तकनीकी खराबी के कारण बंद गिर गया, परंतु पुलिस ने समय न गंवाते हुए दोनों गुंडों को मुख्य मार्ग से पैदल उनके ठिकानों पर ले गए।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: May 22, 2025 | 04:50 PM

पुलिस ने निकाली बदमाशों की हेकड़ी। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वर्धा: व्यापारी से खंडनी मांगने तथा गोली मारने की धमकी के प्रकरण में गिरफ्तार गुंडों की गुरुवार, 22 मई को शहर पुलिस ने हेकड़ी निकाली। इन बदमाशों को लेकर निकला पुलिस वाहन तकनीकी खराबी के कारण बंद गिर गया, परंतु पुलिस ने समय न गंवाते हुए दोनों गुंडों को मुख्य मार्ग से पैदल उनके ठिकानों पर ले गए। जहां पंचों के समक्ष चली सर्चिंग के बाद दूसरा वाहन बुलाकर आरोपियों को पुन: पुलिस थाने लाया गया। पुलिस के इस कृत्य की दिनभर शहर में चर्चा रही। इन गुंडों के साथ ऐसा ही व्यवहार होना चाहिए, ऐसी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

बता दें कि, राकेश पांडे और अयाज शेख दोनों शातिर बदमाश हैं। दोनों के खिलाफ विविध गंभीर मामले दर्ज हैं। शहर के व्यवसायी को गत कुछ दिनों से दोनों परेशान कर रहे थे। पीड़ित व्यवसायी अब्दुल हमीद अब्दुल सत्तार से 5 लाख की फिरौती मांग रहे थे। रुपये न देने पर गोली मारने की धमकी राकेश ने दी थी। खुद को शहर का बाप बता रहा था। इस बात से त्रस्त होकर व्यवसायी ने जहरीला लिक्विड प्राशन कर आत्महत्या की कोशिश की थी।

मकान, अन्य ठिकानों पर हुआ सर्चिंग

प्रकरण में पुलिस ने आरोपी राकेश पांडे और अयाज शेख को हिरासत में लेकर पुलिस कस्टडी प्राप्त की। वरिष्ठों के मार्गदर्शन में गुरुवार, 22 मई को शहर थाने के डीबी दल के पीएसआई शरद गायकवाड, जांच अधिकारी पीएसआई शैलेश जगताप, पुलिसकर्मी प्रशांत वंजारी, विजय पंचटिके, शैलेश चाफलेकर, पवन लव्हाळे, वैभव जाधव, श्रावण पवार, भूषण चव्हाण की टीम आरोपियों को सर्चिंग के लिए लेकर निकली।

दोनों आरोपियों को पैदल ले गए

इतवारा आरोपियों के मकान पर पुलिस पहुंची। जहां पंचों के समक्ष सर्चिंग चली। यहां से पुलिस टीम अन्य एक जगह जाने के लिए निकली, परंतु शहर के सोशालिस्ट चौराहे पर पुलिस का वाहन खराब हो गया। मौके पर दूसरा वाहन भेजने की सूचना की। तब तक समय न गंवाते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को पैदल ले जाने का निर्णय लिया।

चौराहे पर उमड़ी लोगों की भीड़

पश्चात राकेश पांडे और अयाज शेख की सोशालिस्ट चौराहे से वंजारी चौराहे तक पैदल बारात निकाली। दोनों बदमाश भीगी बिल्ली की तरह दिख रहे थे। उन्हें लेकर पुलिस वंजारी चौराहे पर अयाज की पानटपरी पर पहुंची। यहां इन गुंडों को देखने के लिए नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। जहां कुछ शस्त्र छुपाए होने की खबर थी। कुछ समय तक यहां सर्चिंग चली। पश्चात मौके पर वाहन पहुंचते ही पुलिस दोनों गुंडों को लेकर पुन: थाने में पहुंची। पुलिस की इस एक्शन से आमजनों के मन से बदमाशों का डर खत्म होता है, ऐसी प्रतिक्रिया कुछ ने व्यक्त की।

Police took out arrogance of miscreants made them walk their vehicle fell down

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2025 | 04:50 PM

Topics:  

  • Maharastra Police
  • Wardha News

सम्बंधित ख़बरें

1

विधवा महिला और दामाद की पिटाई, पुलिस पाटिल पर मामला दर्ज

2

ऑपरेशन ‘मुस्कान’ से खाकी वर्दी ने भरी 229 परिवारों की झोली में खुशियां

3

सांस्कृतिक भवन का भूमिपूजन, विधायक कुणावार और पूर्व सांसद तडस की विशेष उपस्थिति

4

देवली के सीईओ की प्रभागसंघ पर कार्रवाई, 7 समुदाय संसाधन व्यक्तियों को किया पदमुक्त

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.