वर्धा में लंबे इंतजार के बाद हुई झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत; अब दमदार मानसून की आस में बैठे किसान
Wardha Weather Update: वर्धा जिले में लंबे इंतजार के बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट। भीषण गर्मी और उमस से नागरिकों को राहत मिली, लेकिन बुआई के लिए किसान अब भी दमदार मानसून की आस में हैं।
- Written By: रूपम सिंह
झमाझम बारिश (फोटो सोर्स- नवभारत)
Wardha Rain Weather Update: लब इतजार के बाद सोमवार को जिले के कुछ हिस्सों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई। वर्धा शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब आधे घंटे तक हुई वर्षा से मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
जिले में अब तक मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हो पाया है। पिछले कई दिनों से तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ था। तेज धूप और बढ़ती उमस के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था। ऐसे में सोमवार शाम हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया।
जून माह समाप्ति की ओर है, लेकिन जिले में अब तक अपेक्षित वर्षा नहीं हुई है। किसान खरीफ फसलों की बुआई की तैयारियां पूरी कर चुके हैं और अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। पर्याप्त वर्षा नहीं होने से वर्धा जिले के विभिन्न जलाशयों का जलस्तर भी काफी घट गया है, जिससे किसानों और नागरिकों की चिंता बढ़ी हुई है। मौसम विभाग ने 22 जून को बारिश की संभावना जताई थी। दिनभर तेज धूप रहने के बाद शाम को अचानक मौसम ने करवट ली। आसमान में काले बादल छा गए और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
Sion ROB Reconstruction में बड़ी सफलता, मध्य रेल ने लॉन्च किया 500 टन वजनी स्टील गर्डर
‘500 करोड़ खर्च कर शिंदे ने दिया 6 गद्दारों को जन्म, असली बाप कौन? संजय राउत का सबसे बड़ा हमला
गोंदिया में डबल सनसनी: सूर्याटोला में महिला की गला रेतकर हत्या, देवरी के जंगल में लापता छात्र का शव मिला
वंदे भारत एक्सप्रेस में 22.57 लाख रूपए की हाईप्रोफाइल चोरी; नागपुर GRP ने दबोची रामेश्वरी टोली की महिला चोर
यह भी पढ़ें:- गोंदिया में डबल सनसनी: सूर्याटोला में महिला की गला रेतकर हत्या, देवरी के जंगल में लापता छात्र का शव मिला
बारिश से शहर के तापमान में गिरावट
देर शाम तक हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। किसानों का कहना है कि खरीफ सीजन की बुआई के लिए अब भी अच्छी और लगातार बारिश की आवश्यकता है। जिलेभर के किसान आने वाले दिनों में वर्धा मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने और दमदार वर्षा की उम्मीद लगाए हुए है।
