- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Marking Work Completed For Shaktipeeth Highway
Wardha News: शक्तिपीठ महामार्ग के लिए पूर्ण हुआ मार्किंग का कार्य, गतिविधियां हुई तेज
- Written By: नवभारत डेस्क

वर्धा. समृद्धि महामार्ग के बाद राज्य सरकार ने शक्तिपीठ महामार्ग की घोषणा कर प्रोजेक्ट को मान्यता दी है. जिससे प्रोजेक्ट गतविधियां तेज हो गई है. एमएसआरडीसी व्दारा यह मार्ग बनाया जानेवाला है. वर्तमान में जिले में मार्किंग का कार्य पूर्ण हुआ है. जिसके बाद मिट्टी परीक्षण का कार्य किया जा रहा है. आनेवाले दिनों में अधिग्रहन को लेकर अधिसूचना जारी होने की संभावना है.
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट समृद्धि महामार्ग को पुरा करने के बाद नागपुर को गोवा से जोड़ने की घोषणा की थी. उक्त मार्ग को शक्तीपीठ महामार्ग नाम भी फडणवीस ने सितंबर 2022 में दिया था. तत्पश्चात मार्ग को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई थी. नागपुर से सिंधुदुर्ग के पात्रादेवी तक 760 किमी का मार्ग बनाया जानेवाला है. राज्य के तीन शक्तिपीठों से यह मार्ग गुजरने के कारण मार्ग को शक्तीपीठ मार्ग नाम देने की घोषणा की गई. मार्च के बजेट के दौरान उपमुख्यमंत्री फडणवीस प्रकल्पों को मान्यता देते हुए प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए थे. समृद्धि महामार्ग के पैटर्न पर यह मार्ग विकसित किया जानेवाला है.
पवनार होगा केंद्र
नागपुर गोवा शक्तिपीठ महामार्ग का निर्माण आचार्य विनोबा भावे की कर्मभूमी पवनार से आरंभ होगा. पवनार समीप से समृद्धि महामार्ग गुजरने के कारण यहां से शक्तिपीठ मार्ग को डायवर्शन दिया गया है. जहां से मुड़ने के बाद सेवाग्राम- खरांगणा मार्ग से यवतमाल की ओर निकलेगा. वर्तमान में नागपुर से गोवा की दूरी करीब 21 घंटे की है. परंतु शक्तिपीठ मार्ग के कारण यह दूरी महज 11 घंटे की होगी. शक्तिपीठ महामार्ग के कारण विदर्भ की कनेक्टिविटी नागपुर, वर्धा, यवतमाल, मराठवाड़ा के हिंगोली, परभणी, बीड़, लातुर, धाराशिव, पश्चिम महाराष्ट्र के सोलापुर, सांगली, कोल्हापुर व कोकण के साथ और बेहतर होगी.
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा प्रशासन का सख्त फैसला, बिना लाइसेंस आम बेचा तो जेल! कार्बाइड से पकाए फल बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: Wardha में पत्नी की हत्या, शव एमपी की नदी में फेंका; डेढ़ माह बाद खुला राज
वर्धा सामूहिक नकल कांड: 118 छात्र फेल, बायोलॉजी में मिले 0 अंक; डमी एडमिशन और पास कराने की गारंटी का भंडाफोड़
महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर वर्धा में भव्य समारोह, पालकमंत्री पंकज भोयर का संबोधन
भू-संपादन के संदर्भ में कोई सूचना प्राप्त नही
कुल 6 लेन का यह रोड 3 लेन जाने के लिये तथा 3 लेन आने के लिये होगी. प्रोजेक्ट पर कुल 86 हजार 300 करोड रूपये खर्च होनेवाले हैं. जिले से गुजरनेवाले मार्ग पर मार्किंग का कार्य पुर्ण किया गया है. तथा मार्ग निर्माण में कोई दिक्कत नही हो इसके लिये मिट्टी परीक्षण का कार्य भी किया जा रहा है. भू संपादन विभाग के कर्मचारी जाधव ने बताया की, जमीन का मोजमाप पूर्ण हुआ है. परंतु सरकार की और से भू संपादन के संदर्भ में कोई सूचना प्राप्त नही हुई है. भू-संपादन विभाग की उपजिलाधिकारी प्रियंका पवार से संपर्क नही हो पाया.
पर्यटन व रोजगार के नए अवसर होंगे प्रदान
शक्तिपीठ महामार्ग पवनार, सेवाग्राम से होते हुए माहूर, अंबेजोगाई, तुलजापुर इन तीन शक्ति पिठों को जोड़ेगा. वहीं परली वैजनाथ, औंढा नागनाथ यह ज्योतिर्लिंग भी मार्ग से जुड़ जायेंगे. नांदेड का गुरूव्दारा, पंढरपुर, अक्कलकोट, नरसोबाची वाड़ी, औंदुबर आदि धार्मिक स्थल मार्ग से जुड़ेंगे. जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.
Marking work completed for shaktipeeth highway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर अलर्ट, मुख्य जलवाहिनी में बड़ा लीकेज, 8 मई को 10 घंटे का शटडाउन, शहर की जलापूर्ति प्रभावित
May 07, 2026 | 08:44 PM‘गुलाब जामुन अंकल’ फेम नरेश गोसाईं की नई पारी, फिल्म ‘कज़िन ईशा’ में विक्रांत राय के पिता की निभाएंगे भूमिका
May 07, 2026 | 08:38 PM‘वो मेरी गर्लफ्रेंड है…’, ग्वालियर किडनैपिंग केस में नया ट्विस्ट, जीतू तोमर ने वीडियो जारी कर किया बड़ा दावा
May 07, 2026 | 08:35 PMबिजली बिल के झंझट से मिलेगी मुक्ति! छत्रपति संभाजीनगर में स्मार्ट मीटर लगाने के काम में आएगी तेजी, जानें फायदे
May 07, 2026 | 08:33 PMमोतीकारंजा से समर्थनगर तक नालों की सफाई सोमवार तक हो, सभापति Anil Makariye ने दिए निर्देश
May 07, 2026 | 08:28 PMटी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी देविशा ने बेटी को दिया जन्म, देखें तस्वीर
May 07, 2026 | 08:27 PMछत्रपति संभाजीनगर के पार्षद मुन्शी शेख को कुचलने की कोशिश, स्कॉर्पियो चोरी के प्रयास के दौरान बाल-बाल बचे
May 07, 2026 | 08:19 PMवीडियो गैलरी

योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM
जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM














